
rashifal
Rashifal :पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आज कुछ राशियों को छोड सभी के लिए अनुकूल है। इन चार राशि वाले जातकों को रखना होगा धैर्य।
मेष
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ेंगे।
वृषभ
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
मिथुन
क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
कर्क
हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।
सिंह
मा, मी, मू, मे,
मो, टा, टी, टु, टे
आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस व निराशा के भाव होंगे। आपके कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।
तुला
रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, या, यी, यू
आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। संतान की चिंता आपको व्याकुल कर सकती है।
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भेष्
आलस का त्याग करें। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा।
मकर
भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी
आपकी जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा व शारीरिक कष्ट संभव।
कुम्भ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग ? हैं।
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण के लेन-देन में सतर्क रहं। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी
Published on:
26 Oct 2017, 8:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.