4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंकज्योतिष 08 मार्च 2019: भगवान कृष्ण को लगाएं ये खास भोग, फिर देखें चमत्कार

अंकज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 min read
Google source verification
aaj ka ankjyotish

अंकज्योतिष 08 मार्च 2019: भगवान कृष्ण को लगाएं ये खास भोग, फिर देखें चमत्कार

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आहार विहार पर नियंत्रण न रख पाने के कारण नुकसान शारीरिक दुर्बलता के रूप मे सामने आने लगेंगे। बुजुर्गो की छोटी सी समस्याएं अधिक धन खर्च करा सकती है।
अनुकूलता के लिए- घर में कुलदेवी का विधिवत पूजन करें।

अंक 02- भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल फुरसत के निकालते हुए स्वयं के विषय में भी सोचें। परिवार के खर्च में की गई कटोती से सदस्यों के क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- यथाशक्ति रामनाम का स्मरण करें।

अंक 03- तेजी-मंदी के व्यवसाय में पहले से चल रहे घाटों को पूरा करने के लिए कई सुनहरे मौके आएंगे। मन में अनिश्चितता के कारण दैनिक पूजन कर्म अच्छे से नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र पर दया का भाव रखे ।

अंक 04- सतत विफलता रोकने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम से कुछ समय के लिए दूरी बनाना होगी। कार्यालय के कानुनी मामले में लापरवाही के कारण जवाब देना भारी पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य को तय समय पर करने की कोशिश करें।

अंक 05- परिवार मे पूर्ण समय देने की कोशिश करें। कारोबार के लिए मुश्किल से मिले ऋण का उपयोग घर की अनावश्यक जरूरतों में लगने के कारण मन चिंतित हो उठेगा।
अनुकूलता के लिए- भगवान को अर्पित करने के पश्चात भोजन ग्रहण करें।

अंक 06- कारोबार में नुकसान की संभावना देखते हुए आय बढ़ाने के लिए कठोर निर्णय लेने होंगे। समय की मांग को देखते हुए नौकरी में रहते हुए अतिरिक्त काम के विषय में विचार करें।
अनुकूलता के लिए- मीठे का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 07- नौकरीपैशा व्यक्ति द्वारा कार्यस्थल के जरूरी काम मे बरती लापरवाही साख में कमी कराएगी। पहले से चल रहे अथक प्रयासों के कारण रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण भगवान को दुध से बने व्यंजन का भोग लगाए।

अंक 08- कामकाज के लिहाज से सप्ताह की शुरूआत थोड़ी फिकी रहेगी किंतु धीरे-धीरे गति आने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता भरी सोच के कारण किसी बड़े रोग से बचे रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।

अंक 09- आपके वरिष्ठ स्वयं के द्वारा होने वाली गलतीयों की जवाबदारी आप पर थोपने की कोशिश कर सकते है। अतः संभलकर रहें। समूह में रहकर किए गए कार्यो में सफल रहेगें।
अनुकूलता के लिए- भिक्षुक का अपमान करने से बचें।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग