
bhadli navami aaj ka rashifal: भड़ली नवमी आज का राशिफल शुक्रवार में पढ़िए सभी राशियों की भविष्यवाणी (Photo Credit: Patrika Design)
Kal Ka Rashifal 4 July 2025: भड़ली नवमी का शुक्रवार राशिफल संकेत कर रहा है कि 4 जुलाई 2025 को मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस दिन इन राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, करियर में सफलता मिलेगी। दैनिक राशिफल में पढ़ें सभी राशियों की भविष्यवाणी (bhadli navami aaj ka rashifal Prediction)
कल का राशिफल मेष राशि 4 जुलाई 2025 के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।
कल का राशिफल वृषभ राशि शुक्रवार के अनुसार 4 जुलाई भडल्या नवमी के दिन पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।
कल का राशिफल मिथुन राशि 4 जुलाई 2025 के अनुसार शुक्रवार को नए अनुबंध हो सकते हैं, जो भूमि आपने खरीदी है, आपको खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।
कर्क राशि कल का राशिफल 4 जुलाई के अनुसार अभी नहीं तो कभी नहीं का विचार करो, आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
सिंह राशि कल का राशिफल के अनुसार सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रूकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे शुक्रवार को हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त रखेगी। कोई रोचक जानकारी शुक्रवार को प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आपको नुकसान दे सकता है। सतर्क रहें, शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।
कल का तुला राशिफल के अनुसार मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चने आ सकती हैं। कोई है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
धनु राशि का राशिफल 4 जुलाई के अनुसार आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।
मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Published on:
03 Jul 2025 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
