30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Astrology (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): तुला राशि से धनु राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा...

3 min read
Google source verification
weekly-horoscope-12_to_18_july-2021-saptahik-rashifal.jpg

Libra to sagittarius Weekly Horoscope

हर दिन सभी की जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय तुला राशि से धनु राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं...

: तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

यह सप्ताह आपकी उन्नति के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। परंतु इस समय आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन के अलावा इस समय राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ की संभावना है। वहीं कई व्यापारियों को भी इस समय खास अवसर मिलेंगे। इस दौरान भूमि-भवन संबंधी मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेते समय किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें।

Must Read- weekly Rashifal (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

अविवाहितों के विवाह की बात चलने की संभावना के बीच स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना होगा। वहीं प्रेम संबंधों को लेकर गलतफहमी के शिकार लोगों को बाद में पछताना पड़ सकता है। जबकि विवाहितों को ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।

उपाय:पक्षियों को प्रतिदिन दाना डालें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह जहां आपका भाग्य चरम पर रहते हुए धन लाभ की संभावनाएं बना रहा है, वहीं इस समय लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करते समय सेहत और सामान का खास ध्यान रखना होगा। कारोबार में विस्तार की योजनाओं के बीच इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जबकि नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की संभावनाएं बन सकती हैं। सप्ताह के मध्य में लक्ष्य से भटकाने से बचना होगा।

Must Read- Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय

प्रेम संबंधों में मजबूती के बीच कई नौकरीपेशा लोगों के घर के पास आने के प्रयास सफल रह सकते है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। लेकिन समय के साथ सेहत में सुधार आता जाएगा।।

उपाय:श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

: धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह धैर्य के साथ काम करना होगा। एक ओर जहां हाथ आ रहे मौकों को पकड़ना होगा वहीं कुछ काम होते होते रुक सकते हैं। लेकिन समय के साथ धीरे धीरे भाग्य में बढ़ौतरी के साथ लाभ में इजाफा होता जाएगा। कुल मिलाकर यह समय चुनौतियों से घबराए बगैर काबिलियत साबित करने का है।

सप्ताह के मध्य में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, ऐसे में किसी की सहायता लेनी होगी। वहीं मां की सेहत की चिंता के बीच संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

Must Read- Weekly Horoscope (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

सप्ताह के अंत में कुड अतिआवश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको विवादों से दूर रहना होगा। वहीं आपके प्रयास आपको सफलता दिलवाते दिख रहे हैं।

संबंधित खबरें

सेहत का ध्यान रखते हुए इस समय बाहर का भोजन और जंक फूड के सेवन से बचें और खानपान में फलों का सेवन अधिक करें। इस पूरे सप्ताह जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

उपाय:श्री कृष्ण की पूजा करें।