
साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त 2024
करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार नए सप्ताह में महंगी इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके कुशल प्रबंधन और नेतृत्व के बल पर आप बड़ा काम कर सकते हैं।
दृढ़ निश्चय होकर सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देना आपके लिए हितकर है। इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों को इच्छित फल मिलेगा। आपक कोई महत्वपूर्ण कार्य या दायित्व मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में थोड़ी मेहनत से ही अच्छा लाभ मिलेगा।
पारिवारिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार विपरीत जेंडर के लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। युवा लोगों को प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। लंबी यात्रा की संभावना बन रही है। पूरा सप्ताह आनंद और उत्साह वाला रहेगा। व्यस्तता के कारण अपने परिवार को कुछ कम समय देंगे। अपनी सफलता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के प्रयास में नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें।
स्वास्थ्य जीवनः सप्ताह की शुरुआत में ही राशिस्वामी शुक्र नीचस्थ होने के कारण पुरुषों को यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। भरपूर मात्रा में जल का सेवन करें। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें। गैस और एसिडिटी के मरीजों को अपने खानपान और जीवनशैली में काफी ध्यान देना होगा। दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनःवृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार नौकरीपेशा लोग अपनी योग्यता और महत्व को सिद्ध करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह भाग्यशाली रहेंगे। घर की जरूरत का सामान खरीदेंगे।
सृजनात्मक कार्यों में आप रूचि लेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। सोमवार, मंगलवार और शनिवार शुभ रहेंगे। हालांकि इस सप्ताह खाली बैठने से बचें वर्ना तनाव में आ सकते हैं। शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। सप्ताह मध्य में बिजनेस पार्टनर्स के साथ कुछ लेन-देन में अविश्वास घर कर सकता है।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों को रोमांस भरा जीवन बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। लव पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
प्रेमी जोड़े शादी की तैयारी शुरू कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बुधवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर विचलित न हों। उच्च रक्तचाप के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। बुधवार को रामचरित मानस के ‘बालकाण्ड’ का पाठ अवश्य करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः नए सप्ताह में धनु राशि वालों को थोड़े प्रयासों से ही नए काम में सफलता मिलेगी। नया व्यापार शुरू करने की संभावना है। दैनिक वेतनभोगियों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। भोग-विलास के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की काफी प्रशंसा होगी। सोमवार से गुरुवार तक के दिन शुभ रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में धनु राश की लड़कियां अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकती हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। दाम्पत्य जीवन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। इस सप्ताह अचानक खर्च बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जिसके प्रभाव से पित्त के पुराने रोग दोबारा उठ सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का अनादर न करें। बच्चों के साथ समय अवश्य बिताएं। बच्चों के व्यवहार से माता-पिता थोड़े क्षुब्ध हो सकते हैं।
कुछ अनजानी वजहों से आपका मन विचलित हो सकता है। नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिए। रविवार और शनिवार का दिन परेशानी युक्त रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। अपने भोजन का एक भाग नित्य गाय को खिलाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार व्यापार को लेकर चुनौतियां आसानी से दूर हो जाएंगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे।
होटल कारोबारियों के लिए ये सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी। युवाओं को नई जॉब को लेकर सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखेंगे। इस सप्ताह फर्जी फोन काल्स को लेकर सावधान रहें। साथ ही किसी की जमानत या गारंटी न लें। आप जिसका हित करेंगे वही आपको धोखा देगा। बुधवार से शनिवार बहुत ही शुभ रहने वाला है।
पारिवारिक जीवनः प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आपके ऊपर गलत आरोप लगाए जाने के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में व्यवधान आ रहे हैं तो सीनियर्स की मदद लेना काफी अच्छा होगा।
कामकाजी महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिंता हो सकती है। पार्टनर्स के साथ आपसी मतभेद बाहर निकल सकते हैं। रविवार और मंगलवार नकारात्मक दिन होने की आशंका है।
स्वास्थ्य जीवनः स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। दाम्पत्य संबंधों को लेकर अनबन दूर होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। भगवान कृष्ण को दूध और मिश्री का भोग अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों को बड़े व्यापारिक अनुबंध मिल सकते हैं। उच्च तकनीक को सीखने को लेकर तत्पर रहेंगे। गूढ़ साहित्यों और सिनेमा के प्रति आकर्षित रहेंगे।
सप्ताह की उत्तरार्ध बहुत ही शुभ रहने वाला है। बिजनेस में नये क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं। सप्ताहांत आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ है। पूरा सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। टैक्स वगैरह को लेकर ध्यान रखें।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में आपके जीवनस्तर में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। छोटी दूरी की यात्राओं के दौरान कुछ थकान महसूस करेंगे।
स्वास्थ्यः तनाव और अवसाद से बचने के लिए मेडिटेशन करें। शारीरिक और मानसिक तनाव हावी हो सकता है। अष्टम भाव में शुक्र के प्रभाव से पेट में इंफेक्शन की समस्या होने के योग बन रहे हैं। सोमवार और शनिवार को अपना ध्यान रखें। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में राम नामी चोला और सिंदूर चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः नए साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच शिक्षा संबंधित रूकावटें दूर होंगी। सोमवार के बाद आपका कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है।
पुराना उधार आपको वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोग महत्वपूर्ण कूटनीतिक निर्णय ले सकते हैं। बनते कार्यों में परेशानी आने की आशंका है। गुरुवार को आपका मूड खराब रह सकता है, इसलिए किसी नए काम की शुरुआत गुरुवार को न करें।
पारिवारिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगले 7 दिन बच्चे माता-पिता का आदर करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने घर पर पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। महंगे सामान के प्रति रूझान बढ़ेगा।
विषम परिस्थितियों में आपका मनोबल बढ़ेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। पुराने कानूनी मामले इस सप्ताह पुनः जागृत होने की आशंका बन रही है। चिड़चिड़ेपन की वजह से दांपत्य संबंध प्रभावित हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में आपके लिए तनाव और डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुधवार को खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। चींटियों को नित्य आटा और शक्कर खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
24 Aug 2024 01:21 pm
Published on:
24 Aug 2024 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
