
साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त 2024
करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार अगस्त के आखिरी सप्ताह में पूर्व में की गई मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों पर बॉस प्रसन्न रहेंगे। जमीन और सम्पत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। बुधवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन सिद्ध होंगे। रिटेल कारोबार में कुछ परेशानियां उभर सकती हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। सप्ताहान्त में काम को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा।
पारिवारिक जीवन: आपकी दिनचर्या नए सप्ताह में काफी अनुशासित रहने वाली है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। सामाजिक संबंधों को लेकर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। सप्ताह के मध्य में परिजनों के साथ कहीं घूमने के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। लोग आपकी उदारता की प्रशंसा करेंगे।
लोकोपकार के कार्यों में आपकी रूचि जागृत होगी। सप्ताह की शुरुआत में त्वरित निर्णय न लें। आपका मन गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त होगा। किसी भी बात को अनावश्यक तूल देने से उलझे मामले और बुरी तरह से उलझ सकते हैं। इसीलिए आपको अकारण मामलों को खींचने से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य जीवनः पैरों में थकावट महसूस हो सकती है। शनिवार को तिल और गंगाजल मिश्रित दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार नए सप्ताह में व्यावसायिक काम बिना रूकावट के पूरा हो जाएगा। लोन आदि को लेकर बाधाएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। मेहनत न कर पाने के कारण मन में असंतोष की भावना रहेगी। उच्च अधिकारियों से झूठ न बोलें वर्ना मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह के पहले दिन उदासीन रहेंगे, अचानक से पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सप्ताहान्त में जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। यह सप्ताह वैवाहिक दृष्टिकोण से काफी उत्तम रहेगा, विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। अपनी बातों और प्रवृत्ति से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। गृहकार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। संबंधियों के व्यवहार से आपको ठेस पहुंच सकती है। नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है। मन में अज्ञात भय परेशान करता रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः थकान की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन हो सकता है। रविवार को सप्तधान्य की रोटी बनाएं और कुत्ते को खिला दें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःमिथुन साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक डील से आपको लाभ मिलेगा। मन सृजनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल सुकून भरा रहेगा।
नौकरीपेशा जातक ऑफिशियल टूर पर जा सकते हैं। नया वाहन खरीदने विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में एकाधिकार जताने की कोशिश करना उचित नहीं है। आपके व्यवहार से किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है, ध्यान रखें। अचल सम्पत्ति की खरीदी के दौरान सावधानी रखें।
पारिवारिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार सामाजिक जीवन में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनने के योग बन रहे हैं। धर्म कार्य में अभिरूचि बढ़ेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।
विवादों को शांतिपूर्वक निपटने का प्रयास करें। आपको अकेलापन महसूस हो रहा है। परिस्थितियों से भागने का प्रयास न करें। दोस्तों से कहा-सुनी हो सकती है। सोमवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः मंगलवार को नसों में दर्द और खिंचाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। गाय को नित्य साग और रोटी खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःकर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 25 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के अनुसार कार्यक्षेत्र में आपको लेकर काफी चर्चा होंगी। सप्ताह मध्य विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग कर पाएंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। शिक्षा में आप धन खर्च कर सकते हैं। वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ियां हो सकती हैं। महत्वपूर्ण डील अचानक कैंसिल हो सकती है।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। हालांकि आपके व्यक्तित्व में काफी सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। जिसके कारण निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप योगदान देंगे। जीवनसाथी की नजरों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। पिता समान व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सप्ताहांत में प्रेमी जन को कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। किसी के बहकावे में आकर कोई तात्कालिक राय न बनाएं। आप काल्पनिक विचारों में खोये रह सकते हैं। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बारे में लोग गलत धारणा बनाएं। अपना चरित्र हमेशा अच्छा रखें।
माता-पिता किशोरावस्था वाले लड़के-लड़कियों के आचरण और संगत को लेकर थोड़े सतर्क रहें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें उनके लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'शिव माहिम्न स्तोत्र' का नित्य विधिवत पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार सप्ताह की शुरुआत आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल है। आपके जीवनस्तर में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है।
पैतृक व्यवसाय में बड़ों की सलाह लेना लाभकारी होगा। विदेश यात्राओं के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा है। बैंकिंग और फाइनेंस संबंधी कार्यों में उत्तम लाभ प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित स्थानांतरण मिलने की संभावना बन रही है। बुधवार और गुरुवार विशेष शुभ रहेगा। वित्तीय लेन-देन में कुछ गड़बड़ियां सामने आएंगी।
पारिवारिक जीवनः प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातें एकदम से उभर के सामने आ सकती हैं। दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। विवादों में उलझने के बजाय उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको भड़का रहें हैं। धैर्य रखेंगे तो परिस्थितियाँ धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी। रविवार और शनिवार खराब दिन रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः जिन लोगों का मोटापा बढ़ा हुआ है, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। योग और व्यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा अवश्य बनाएं। नित्य हनुमान चालीसा का श्रीराम स्तुति अवश्य पढ़ें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःकन्या साप्ताहिक राशिफल 25 अगस्त से 31 अगस्त के अनुसार इस सप्ताह आप समाज में \तेजी से लोकप्रिय होंगे। जॉब में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। गायन और डांस आदि ललित कलाओं में रूचि बढ़ेगी।
कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। करियर को लेकर नए विकल्प मिल सकते हैं। ड्रीम प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। बुधवार और शनिवार बेहतरीन दिन रहेगा। हालांकि सप्ताह का प्रथम दिन अनावश्यक खर्चे बढ़ा सकता है।
पारिवारिक जीवनः दान-पुण्य आदि कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं। परंपराओं की आलोचना करने से बचें। पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।
किसी परिजन के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। जिसके कारण सप्ताह मध्य में मन दुखी रहेगा। झूठे मुकदमों में फंसने की आशंका है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। प्रतिद्वंद्वी आपके ऊपर हावी रहेंगे। रविवार और मंगलवार को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य जीवनः रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी के कारण सर्दी और जुकाम हो सकता है। गुरुवार को हल्दी की चार गांठे बहते जल में प्रवाहित करें।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
24 Aug 2024 01:25 pm
Published on:
24 Aug 2024 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
