
Saptahik Tarot Rashifal 2 to 8 February 2025: साप्ताहिक टैरो राशिफल तुला से मीन राशि
Weekly Tarot Card Reading: नए सप्ताह में आपका करियर कैसा रहेगा, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, इन सभी सवालों के जवाब जानिए साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल में (Saptahik Tarot Rashifal)
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल 2 से 8 फरवरी 2025 के अनुसार तुला राशिवालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह आप अपने अनुभवों से जानकारी हासिल कर सकते हैं। प्रयास और सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए कार्य मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः
साप्ताहिक वृश्चिक टैरो राशिफल 2 से 8 फरवरी के अनुसार वृश्चिक राशिवालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा है। इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को सरकार और प्रशासन की ओर से आने वाली परेशानी का सामने करना पड़ सकता है। आपके बच्चों को भी कुछ कठिनाई हो सकती है। इस समय मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में लाभ नहीं होने की संभावना है। आडंबरों से दूर रहें।
साप्ताहिक टैरो राशिफल धनु राशि 2 से 8 फरवरी के अनुसार धनु राशि के लोगों की इस सप्ताह नए कार्यों में व्यस्तता अधिक रहने वाली है। किसी संबंधी और खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
ये भी पढ़ेंः
साप्ताहिक टैरो राशिफल मकर राशि 2 से 8 फरवरी के अनुसार मकर राशिवालों के लिए नया सप्ताह गृहस्थी का वातावरण काफी अच्छा बनाएगा। आपको सलाह है कि इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। यह आपके लिए एक लाभदायक सप्ताह है, जहां अच्छा अवसर आप के लिए इंतजार कर रहा है।
साप्ताहिक कुंभ टैरो राशिफल 2 से 8 फरवरी के अनुसार कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। प्रेम-संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है, इस सप्ताह आपका प्रभाव, करिश्मा और सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी।
साप्ताहिक मीन टैरो राशिफल के अनुसार नया सप्ताह मीन राशिवालों की फैमिली लाइफ के लिए अधिक ठीक नहीं है, यह सप्ताह भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल में अभाव बनाएगा। आपके अपने भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। इस सप्ताह आपका व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।
Updated on:
1 Feb 2025, 8:53 AM IST
Published on:
31 Jan 2025, 8:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.