
आज का टैरो राशिफल रविवार, 2 फरवरी
Today Tarot Horoscope 2 February 2025: माघ नवरात्रि का चौथा दिन यानि रविवार आपके लिए भाग्यशाली है या चुनौतीपूर्ण, किस्मत साथ देगी या इम्तिहान लेगी, सभी सवालों का जवाब जानिए आज के टैरो राशिफल रविवार में (Today Horoscope Magh Navratri 4th Day)
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि के जातकों का आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। साथ ही आज वाहन का प्रयोग करने में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को आज किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार मिथुन राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य का आधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप किसी शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
Aaj Ka Tarot Horoscope 2 February 2025: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कर्क राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। आज दोपहर बाद आपके खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।
कन्या राशि के लोगों की आज परिस्थितियां तेजी से बदलनी शुरु हो जाएंगी। आपको ऐसा महसूस होगा की सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। लेकिन आप हार न मानें और अपने काम शांति के साथ करते रहें।
टैरो कार्ड के अनुसार तुला राशि के जातकों को आज दूसरों के मामले में ज्यादा दखल देने की जरूरत नहीं है। वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसके अलावा आज आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Aaj Ka Tarot Rashifal 2 February 2025: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के मन में आज काफी ज्यादा उथल पुथल रह सकती है। आज दोपहर बाद किसी बात को लेकर तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में लोग परेशानियों का अनुभव होगा।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार धनु राशि के जातकों के खर्चों में आज कमी आएगी। जिसके फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मकर राशि के लोगों को आज अपनी मां के स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। वहीं यदि आप प्रयास करें तो आपको धन संचय करने में सफलता जरूर मिलेगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों को आज खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं आज आपको काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोग आज कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और आंतरिक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।
Published on:
01 Feb 2025 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
