
train and plane services may be started for this day in india
इन दिनों लॉकडाउन के चलते सार्वजनिक यातायात के वाहन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 3 मई तक लॉकडाउन -2 आने से इस समय तक ये सार्वजनिक यातायात के वाहन बंद ही रहेंगे। लेकिन क्या 3 मई 2020 के बाद ये तुरंत शुरु हो जाएंगे इसे लेकर लोगों के मन में भारी शंका व आशंका है।
वहीं ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि सामान्य रूप से शुक्र को वाहन कारक माना जाता है, लेकिन सार्वजनिक वाहनों के संबंध में ये चीज बदल जाती है। ऐसे में चंद्र शनि व शुक्र की स्थिति अब तक जो संकेत दे रही है उसके अनुसार अभी करीब 8 से 10 दिन तक इन वाहनों के नहीं चलने के योग बन रहे हैं। इस समय शुक्र 28 मार्च से वर्तमान तक वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, यहां वे 1 अगस्त तक रहेंगे। वहीं जिसके बाद 1 अगस्त से वे मिथुन राशि में चले जाएंगे।
ऐसे में सार्वजनिक वाहनों की चाल कुछ समय बाद टूकड़ों में शुरु होने की संभावना है। वहीं ये वाहन सूचारु रुप से जुलाई मध्य से अगस्त के बीच ही शुरू होने के संकेत हैं। वहीं 13-14 मई को ग्रहों की कुछ चाल में परिवर्तन इस दिन के आसपास से ही कुछ सार्वजनिक वाहनों के चलने का इशारा करते दिख रहे हैं।
वहीं ग्रहों की चाल ये भी इशारा करते दिख रही है कि लॉकडाउन 2 के बाद भी कुछ स्थानों पर लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। जबकि कुछ स्थानों पर टूकड़ों में छूट दी जा सकती है।
वहीं सूत्र भी यहीं कह रहे हैं कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 40-दिवसीय लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी हवाई और ट्रेन यात्रा पर प्रतिबंध 3 मई के बाद भी जारी रह सकता है।
पं. शर्मा के अनुसार ग्रहों की चाल में कोई बढ़ा परिवर्तन नहीं होने के चलते ऐसे में 4 मई 2020 से ट्रेन व हवाई जाहजों का संचालन होता नहीं दिख रहा है। वहीं ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन नहीं होने को देखते हुए संभावना है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
जबकि ग्रहों की टूकड़ों में छूट की स्थिति इस ओर इशारा करती है कि 3 मई के बाद कुछ जिन क्षेत्रों से संक्रमण के कैस नहीं आ रहे हैं, उन स्थानों पर हल्की ढील दी जा सकती है, लेकिन लॉकडाउन पूरी तरह से समाप्त होता अभी तो नहीं दिख रहा। वहीं जिन शहरों में शनि व केतु और राहु का साया रहेगा वहा अभी और कैस आ सकते हैं, ऐसे में वहां के लोगों को 3 मई के बाद भी लॉकडाउन में रहना पड़ सकता है।
इधर, अभी नहीं हुआ ट्रेन चलाने को लेकर निर्णय :
वहीं समाने आ रही जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री ने सोमवार शाम को देश के सभी मण्डल रेल प्रबंधकों से वीसी के माध्यम से चर्चा की, जो करीब 1 घंटे तक चली। वीसी में शामिल अधिकारियों के अनुसार इसमें अभी यात्री ट्रेन चलाने को लेकर निर्णय नहीं हो पाया।
वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुमान के साथ ही सूत्रों के अनुसार भी जो सूचना सामने आ रही है उससे लगता है कि हवाई यात्रा 15 मई को शुरू की जा सकती है। वहीं बताया जाता है कि एयर इंडिया ने कुछ मार्गों पर 4 मई से घरेलू उड़ानों के लिए और 1 जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयारी कर ली थी। जबकि सूत्रों के अनुसार एयरलाइनों को सलाह दी गई थी कि वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें।
वहीं अब तक जो सूचना सामने आ रही है उसके अनुसार नगर विमानन मंत्रालय ने घरेलू या अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिये अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।'
इधर, रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे बोर्ड व रेल मंत्री ने रतलाम सहित देश के सभी मण्डल रेल प्रबंधकों से वीसी के दौरान लॉकडाउन के दौरान चलाई गई पार्सल स्पेशल ट्रेन की इस दौरान समीक्षा की गई।
इसके अलावा कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए रतलाम मण्डल द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा की गई। विशेषकर मण्डल के डीजल शेड द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर के बनाए स्टैंड के कार्य को सराहा गया। रेल अधिकारियों के अनुसार यात्री ट्रेन चलाने के बारे में निर्णय 30 अप्रैल की वीसी में किया जाएगा।
Published on:
28 Apr 2020, 3:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.