11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 11 to 17 august: नए सप्ताह में वृषभ, कर्क समेत 3 राशियों पर धन वर्षा, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

Weekly Horoscope 11 to 17 August 2024: ग्रह गोचर के लिहाज से 11 अगस्त से 17 अगस्त का सप्ताह महत्वपूर्ण है। 16 अगस्त को सूर्य गोचर कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और त्रिग्रही योग बनाएंगे। अभी बुध सिंह राशि में वक्री हैं। इन सभी घटनाओं का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार इस समय 3 राशियों पर धन वर्षा होगी। पढ़ें साप्ताहिक भविष्यवाणी (Saptahik Rashifal In new week) ...

6 min read
Google source verification
Weekly Horoscope 11 to 17 August 2024

साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार नए सप्ताह में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी उपलब्धियों को दूसरे लोगों से शेयर करेंगे। पहले किए गए परिश्रम का इस सप्ताह आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। मित्रों के साथ सलाह लेना लाभकारी होगा। अपने नेतृत्व गुणों का लाभ उठाएंगे। होटल व्यापारियों को बड़ी डील मिल सकती है। सप्ताहांत में नए काम की रूपरेखा बना सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन शुभ नहीं है।


पारिवारिक जीवनः परिवार में सौहार्द्र का वातावरण रहेगा। प्रेमी जन के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। नए प्रेम संबंध विकसित होने की संभावना बन रही है। घरेलू मामलों के कारण तनाव हो सकता है। इस सप्ताह अचानक कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। तनाव के कारणों से बचने का प्रयास करें। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की आशंका है। वाहन में गड़बड़ी आने के योग बन रहे हैं। रिश्तों के प्रति निष्ठावान रहें।


स्वास्थ्य जीवनः मेष राशि वालों का स्वास्थ्य खराब है तो चिकित्सीय परामर्श ले लें, तुरंत चेस्ट इंफेक्शन होने की संभावना है। सिरदर्द के कारण समस्या होगी। गणेश अथर्वशीर्ष का जप करें, शिव जी को मूंग की दाल के हलवे का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ेंः

मेष राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, सितंबर मासिक राशिफल में पढ़ें किस्मत का हाल

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त 2024 के अनुसार आय के नये स्रोत बनने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। प्रभावशाली लोगों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। IT कंपनी से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। किराये का मकान लिए हुए लोग नया घर खरीदने की योजना बनाएंगे। व्यापारियों को लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपको डिजिटल पेमेंट का उपयोग करने में समस्या हो सकती है। अपने सहयोगियों से उलझना उचित नहीं है। बुधवार और गुरुवार के दिन आर्थिक परेशानियां हो सकती है।

पारिवारिक जीवनः परिजनों और मित्रों का घर में आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करना लाभकारी होगा।
स्वास्थ्य जीवनः जंकफूड का अत्यधिक सेवन करने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है। अपनी संवेदनशील जानकारियों को दूसरों से साझा न करें। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। भाव में आकर कोई निर्णय न लें। सोमवार को शिव मंदिर में पूर्ण रूद्राभिषेक करें, साम्बसदाशिवाय नमः मंत्र की एक माला का जप करें।

ये भी पढ़ेंः

वृषभ राशि वालों को करियर में मिलेंगे मौके, सितंबर राशिफल में पढ़ें सितारों के संकेत

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार यदि आप काम में बदलाव करना चाह रहे हैं तो इस समय अच्छा समय है। व्यवसाय में ज्यादा निवेश करना चाह रहे हैं तो धन की व्यवस्था हो जाएगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। राजनीतिक लोग संभलकर बयानबाजी करें। मंगलवार को विशेष रूप से किसी को उधार देने और लेने से बचें। शुक्रवार और शनिवार को महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। सोमवार, बुधवार और गुरुवार काफी शुभ दिन रहेंगे।


साप्ताहिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह प्रेमी जन से शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। आपके प्रेम प्रस्ताव को सहमति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को साझा करना लाभकारी होगा। विरोधी खुलकर आपकी आलोचना कर सकते हैं। घरेलू कलह की आंच आपके कार्यक्षेत्र में भी आ सकती है। इसीलिए विकट परिस्थितियों में भी धैर्यवान बने रहें। दूसरों से अलग दिखने का ज्यादा प्रयास न करें।
स्वास्थ्य जीवनः सप्ताहान्त में वायरल बुखार की समस्या हो सकती है। हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें। शिवमन्दिर में घी का दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ेंः

रेंट पर लेने जा रहे हैं मकान तो जरूर देख लें इस चीज की दिशा, वर्ना मुसीबत देख लेगी घर, हो जाएंगे कंगाल

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त के अनुसार इस सप्ताह आप मित्रों के साथ किसी कार्ययोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। नये घर खरीदने या निर्माण की योजना सफल हो सकती है। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड के माध्यम से बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रोफेशनल जीवन में बड़ी छलांग लगा सकते हैं। बुधवार,शुक्रवार और शनिवार सबसे शुभ दिन रहेंगे।


पारिवारिक जीवनः आपका मन काफी हर्षित रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। नव विवाहित जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। युवाओं को मनोरंजन की गतिविधियों के अलावा भविष्य की योजना बनानी चाहिए। इस सप्ताह अनावश्यक और ज्यादा बोलने से आपके काम बिगड़ सकते हैं, इसीलिए आवश्यकता होने पर ही बोलें। लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। रविवार को भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। सोमवार को बच्चों को लेकर परेशानी होगी।


स्वास्थ्य जीवनः सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिए शुभ नहीं है। शारीरिक समस्या से पीड़ित लोगों को इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द की शिकायत होने की संभावना बन रही है। पेट से जुड़ी हुई कोई समस्या हो सकती है। जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें। शिवलिंग पर भांग और दूब अवश्य चढ़ाएं।

ये भी पढ़ेंः

इन छह शुभ योग में सावन पूर्णिमा, जानें डेट, दान पुण्य का शुभ समय, चंद्रोदय का समय

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में विदेशी मित्रों और परिजनों से आपको शुभ सूचना मिलेगी। निर्माण कार्यों में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। नए अनुबंधों में हस्ताक्षर कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। सोमवार और मंगलवार को व्यापार में धीमापन हो सकता है। परिश्रम से पीछे न हटें।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह का पहला दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। धर्म और अध्यात्मिकता में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आप सुकून और शांति की तलाश में रहेंगे। सप्ताहान्त में आप अटकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। स्वार्थी व्यवहार से बचकर रहें इससे आपसे लोग नाराज भी हो सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग काफी थकाऊ रहेगा। प्रेम संबंधों में नीरसता हो सकती है।


स्वास्थ्य जीवनः काम का दबाव आपके स्वास्थ्य को भी कुछ प्रभावित कर सकता है। अपने दस्तावेजों को सहेज कर रखें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। शिवलिंग पर दही, शहद, शर्करा और गंगाजल से अभिषेक करें।

ये भी पढ़ेंः

इन 6 शुभ योग में मनेगा रक्षाबंधन का त्योहार, जानें भद्रा काल के बाद राखी बांधने का सबसे अच्छा समय

संबंधित खबरें

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में सरकारी कार्यों में बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है।

नौकरीपेशा लोगों के वेतन बढ़ने के योग बन रहे हैं। पैतृक सम्पत्ति से संबंधी मामलों को आप वार्तालाप द्वारा हल कर सकते हैं। सोमवार और मंगलवार का दिन बहुत खुशनुमा व्यतीत होगा। व्यर्थ के खर्चों में नियंत्रण रखने का प्रयास करें। लापरवाही की वजह से व्यवसाय में कुछ समस्याओं का असर हो सकता है।


पारिवारिक जीवनः 11 अगस्त से 17 अगस्त के सप्ताह में आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको वरिष्ठ लोगों से सलाह लेनी चाहिए, जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। शुक्रवार को नियमों का पालन अवश्य करें।


स्वास्थ्य जीवनः आपको तनाव से दूर रहना चाहिये। यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो सावधान हो जाएं। नजदीकी लोगों के प्रति मन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। बुधवार को व्यवसायियों को थोड़ी समस्या होगी। हनुमान जी का नित्य दर्शन और पूजन करें। शिवजी को केसर युक्त मिठाई का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ेंः

प्रदोषकाल में 2 घंटे है राखी बांधने का समय, जानें रक्षाबंधन की डेट और राखी का शुभ समय