15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महिला को लगी यौन संबंधों की ऐसी लत, बताई दर्द भरी कहानी

कहावत है न कि किसी भी चीज़ की लत हमेशा नुकसानदायक ही होती है, उसी तरह शारीरिक संबंध की लत भी इंसान को तबाह कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 3 May 2018, 5:36 PM IST

women

नई दिल्ली: शारीरिक संबंध सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी बेहद ज़रूरी है। लेकिन वो कहावत है न कि किसी भी चीज़ की लत हमेशा नुकसानदायक ही होती है, उसी तरह शारीरिक संबंध की लत भी इंसान को तबाह कर सकता है। 3 बच्चों की मां ने बताया कि कैसे शारीरिक संबंध लत ने इन्हें बर्बाद करके रख दिया। 37 साल की रेबेका बार्कर उत्तर यॉर्कशायर के टैडकास्टर की रहने वाली हैं। रेबेका ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने शुरुआत में तो उनका पूरा साथ दिया, लेकिन जल्द ही वह रेबेका से परेशान हो गया।

यह भी पढ़ें- बच्ची को 2 बार कराना पड़ा अबॉर्शन, मुंह खोलने पर तेज़ाब से नहलाने की मिली थी धमकी

रेबेका ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने आरोप लगाया कि वे किसी अन्य मर्द के साथ भी संबंध में है। रेबेका ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वे शारीरिक संबंध उन्हें तुरंत हिट करता था, लेकिन ठीक 5 मिनट बाद फिर से संबंध बनाने का मन करने लगता था। रेबेका ने बताया कि साल 2014 में उन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेक लिया और अपनी मां के पास चली गई थी, यही वह दौर था जहां से रेबेका और उनके बॉयफ्रेंड का रिश्ता तेज़ी से खत्म हो गया। रेबेका कहती हैं कि उनकी विवशता की मुख्य वजह उनका डिप्रेशन ही था। साल 2012 में तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद पता चला कि रेबेका को डिसॉर्डर की भी दिक्कत है। इसके साथ ही उनके शरीर में सेरोटोनिन की भी कमी पाई गई।

यह भी पढ़ें- Video: प्लेट से उछलकर बाहर आ गई गरमा-गरम उबली हुई मछली, देखते ही देखते होटल में मचा कोहराम

रेबेका ने बताया कि बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उन्होंने जॉब बदल दी थी। वह फ्रांस चली गई, जिसके बाद उन्होंने डिप्रेशन और सेक्स के जुनून पर काबू पा लिया। बता दें कि सेक्स की लत को NHS ने मान्यता नहीं दी है, रेबेका के साथ-साथ शारीरिक संबंध की लत से परेशान लोग ये चाहते हैं कि NHS द्वारा इसे भी मान्यता दी जानी चाहिए। यहां के स्वास्थय विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि इन्हें शारीरिक संबंध बनाने की लत है वे NHS के माध्यम से मदद ले सकते हैं।