8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखबार में विज्ञापन निकालकर मांगी 25 साल की खूबसूरत लड़की, वजह कर देगी हैरान

चंडीगढ़ के एक अखबार में ऐसा क्‍लासीफाइड छपा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 06, 2018

omg

अखबार में विज्ञापन निकालकर मांगी 25 से 40 साल की खूबसूरत लड़की, वजह कर देगी हैरान

नई दिल्ली: क्या आपकी उम्र 25 से 40 के बीच है? क्या आप खूबसूरत दिखने वाली स्‍मार्ट लड़की हैं? और क्या आपको एक नौकरी की तलाश है? अगर हां तो ये खबर आपके के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जी हां, चंडीगढ़ के एक अखबार में ऐसा क्‍लासीफाइड छपा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

किस नौकरी के लिए छपा विज्ञापन...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस विज्ञापन में लिखा गया है कि मॉर्निंग वॉक करने के लिए एक 25-40 साल की खूबसूरत लड़की की आवश्‍यकता है। विज्ञापन देने वाले ने इसके लिए बकायदा समय और सैलरी दोनों लिखी है।

माॅर्निंग वाॅक के लिए सैलरी भी मिलेगी

विज्ञापन में लिखा गया है, ‘जरूरत है, मॉर्निंग वॉक के लिए 25-40 साल की खूबसूरत दिखने वाली स्‍मार्ट लड़की की। मंगलवार से रविवार, सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक। सेक्‍टर-27 इलाके में। वेतन 2 से 3 हजार रुपये।’ बता दें, विज्ञापन में एक ई—मेल आईडी भी दी गई है, जिसपर इच्छुक लड़की को अपनी डीटेल भेजनी होगी।

ट्वीटर पर शेयर की फोटो, हुई वायरल


जानकारी के मुताबिक, मनीष छिब्‍बर नाम के एक शख्स ने विज्ञापन की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने ये फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘चंडीगढ़ कभी निराश नहीं करता है। भला इस तरह का विज्ञापन आपको और कहां देखने को मिलेगा? सुबह की सैर के लिए अच्‍छी दिखने वाली स्‍मार्ट लड़की!’

यूजर्स कर रहे एेसे कमेंट्स

ट्वीटर पर फोटो शेयर होने के बाद वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस फोटो पर अलग-अलग तरक के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह एक मजाक है, वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई की शायद घर के किसी बड़े-बुजुर्ग को सुबह टहलने के लिए किसी ऐसे साथी की जरूरत हो, जो उनका ध्यान रख सके या फिर यह भी संभव है कि पार्क में अकेले टहलना विज्ञापन देने वाले शख्‍स को रास नहीं आता हो।