2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लकड़ी का बना दिया ‘ट्रेडमिल’, आनंद महिन्द्रा का आया दिल, बोले- मुझे भी एक चाहिए

सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथ से लकड़ी की ट्रेडमिल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। आनंद महिन्द्रा ने हाथ से लकड़ी की ट्रेडमिल बनाने वाले शख्स की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक मुझे भी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Mar 2022, 9:33 AM IST

anand mahindra

anand mahindra

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। लोगों के अंदर ऐसा ऐसा टैलेंट भरा पड़ा है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। लेकिन कई टैलेंटेड लोगों को वह उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता, जिसके वो सही हकदार है। जिसके कारण कई लोग गुमनामी में खो जाते हैं। आज के समय सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए आम इंसान भी पल भर में खास बन जाता है। हाल ही में हाथ से लकड़ी की ट्रेडमिल का वीडियो सामने आया है। इस क्रिएटिव वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने हाथ से लकड़ी की ट्रेडमिल बनाने वाले शख्स की जमकर तारीफ की है।

लकड़ी की ट्रेडमिल पर आया आनंद महिन्द्रा का दिल
बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्विट रहते है। वह हमेशा टैलेंट और क्रिएटिवनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते है और उनकी प्रशंसा करते रहते है। इस बार आनंद महिन्द्रा ने हाथ से लकड़ी की ट्रेडमिल बनाने वाले एक शख्स की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

क्रिएटिविटी देख बोले- मुझे भी चाहिए
आनंद महिन्द्रा ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'कमोडिटाइज्ड, ऊर्जा के भूखे उपकरणों की दुनिया में, शिल्प कौशल के लिए जुनून, इस उपकरण को हाथ से बनाने में समर्पित प्रयासों के कई घंटे इसे वर्क ऑफ आर्ट बनाते हैं। यह केवल एक ट्रेडमिल नहीं है। मुझे भी एक चाहिए।

यह भी पढ़ें - 'पार्टी' करने के लिए बुक करा ली पूरी ट्रेन, दोस्तों के साथ जमकर उड़ाए नोट, देखें वीडियो



बिना बिजली के चलता है ट्रेडमिल
लकड़ी से ट्रेडमिल तैयार करने वाला शख्स तेलंगाना का बताया जा रहा है। हालांकि इस शख्स की पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है। इस ट्रेडमिल की खासियत ये है कि ये पूरी तरह से मैनुअली काम करता है। इसमें बिजली का खर्चा भी नहीं आएगा। इस ट्रेडमिल पर दौड़कर खुद को स्वस्थ रख सकते है।

यह भी पढ़ें - रनिंग बॉय प्रदीप के घर पहुंची प्रशासन की टीम, हालात देख नम हो गई आंखें



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 45 सेकेंड के वीडियो में एक आदमी अपने हाथों से लड़की का ट्रेडमिल तैयार करता हुआ नजर आ रहा है। वह अपनी कलाकारी से एक शानदार ट्रेडमिल बनाता है। इसके बाद वह लड़की से बने इस ट्रेडमिल को चलाकर भी दिखाता है। यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।