
Carcross Desert
गर्मियों का मौसम नज़दीक आ रहा है। गर्मियों के इस मौसम में सबसे ज़्यादा गर्मी रेगिस्तानों में पड़ती है। रेगिस्तान (Desert) का नाम सुनते ही मन में जो तस्वीर आती है वो है तपती, रेतीली और दूर-दूर तक फैली हुई एक ऐसी जगह जहाँ चारों ओर सिर्फ रेत और कंटीली झाड़ियाँ ही मिलती हैं। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान भी है जहाँ गर्मी नहीं पड़ती और न ही वो रेगिस्तान बड़ा है। वो रेगिस्तान दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान है।
दुनिया का सबसे छोटा
दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान कनाडा (Canada) के युकोन (Yukon) में कारक्रॉस डेज़र्ट (Carcross Desert) है। यह दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान है और इसके नाम यह रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस रेगिस्तान का क्षेत्र सिर्फ 1.0 वर्ग मील है। यानि की 2.6 किलोमीटर। यहाँ रेत के बड़े-बड़े पहाड़ नहीं हैं और इसे कुछ ही देर में आसानी से पार किया जा सकता है।
पड़ती है बर्फ
रेगिस्तान के बारे में सभी को पता है कि वहाँ भीषण गर्मी पड़ती है। पर कनाडा के कारक्रॉस डेज़र्ट में इसके विपरीत होता है। कारक्रॉस डेज़र्ट में भीषण गर्मी की बजाय सर्दियों में बर्फ पड़ती है। सर्दियों में कारक्रॉस डेज़र्ट में रेत पर बर्फ की परतें जम जाती हैं। यहाँ तक की पेड़ों और झाड़ियों पर भी बर्फ की परतें जम जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Elon Musk को हुआ गलती का अहसास, Twitter से निकाले गए दिव्यांग वर्कर का मज़ाक उड़ाने के लिए मांगी माफी
क्यों नहीं पड़ती गर्मी?
कारक्रॉस डेज़र्ट में गर्मी नहीं पड़ने की वजह है इसका काफी ऊँचाई पर स्थित होना। ऊँचाई पर स्थित होने की वजह से कारक्रॉस डेज़र्ट में गर्मी नहीं पड़ती और सर्दियों में बर्फ भी पड़ती है। कई लोग तो सर्दियों के मौसम में कारक्रॉस डेज़र्ट में घूमने के लिए भी आते हैं।
रहस्यमयी रेगिस्तान
कारक्रॉस डेज़र्ट को रहस्यमयी रेगिस्तान भी माना जाता है। हज़ारों साल पहले यहाँ पर कारक्रॉस गाँव था और कई लोग भी रहते थे। कई लोगों का मानना है कि एक झील के सूखने के बाद यह रेगिस्तान बन गया। कई लोगों का यह भी मानना है कि रेतीली हवाओं की वजह से इस रेगिस्तान का निर्माण हुआ। पर कारक्रॉस डेज़र्ट का सच एक पहेली ही है।
यह भी पढ़ें- एक अकेला हिप्पो पड़ा 3 शेरों पर भारी, दुम दबाकर भागे तीनों शेर, देखें Viral Video
Published on:
09 Mar 2023 06:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
