भारत में कोरोना ग्राफ
WHO के आंकड़ों बेहद ही चौंकाने वाले है। WHO के मुताबिक 4 से 10 अगस्त तक भारत में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज़्यादा नए मामले आए हैं। 10 अगस्त को जहां यूएसए में 53,893, ब्राजील में 49,970 सामने आए। जबकि, भारत में 62,064 नए मामले सामने आए थे। पिछले 4 दिनों से रोजाना 50 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यही वजह है कि कुछ राज्यों में फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है।