नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनत्री दीया मिर्जा ((Dia Mirza))अब एक नई जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रही हैं। 15 फरवरी को उन्होने वैभव रेखी संग भारतीय रीति-रिवाज के साथ सादगीपूर्ण तरीके से शादी की। शादी के दौरान एक्ट्रेस ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वो काफी काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्होनें, माथे पर टीका बिंदी के साथ और बालों में गजरा लगाया हुआ था। इस सुंदर सी दुल्हन को जो भी देख रहा था एकटक देखता ही रह गया। दीया(dia mirza vaibhav rekhi wedding) ने जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका देकर मुंबई के वैभव रेखी के साथ शादी करके पवित्र रिश्ते की डोर में बंध गईं।