4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब भी जिंदा हैं डायनासोर! Viral Video ने खड़े किए सवाल

डायनासोर की कहानियां तो आपने फिल्मों में कई बार देखी होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अब धरती पर डायनासोर का वजूद है। वैसे तो इनकी उत्पत्ति करोड़ों वर्षों पुरानी बताई जाती है, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने एक बार फिर इनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Apr 2022, 2:58 PM IST

Dinosaurs Still Exist Viral Video Crocodile Jump In Water

Dinosaurs Still Exist Viral Video Crocodile Jump In Water

डायनासोर इस धरती पर करोड़ों वर्ष पहले थे और उन्हें खत्म हुए भी लंबा अरसा बीत चुका है। हालांकि फिल्मों के जरिए कई बार हम इन्हें बड़े पर्दे पर देख चुके हैं, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इनकी मौजूदगी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि क्या वाकई में कोरड़ो वर्ष पहले खत्म हो चुके डायनासोर अब भी हैं। डायनासोर की मौजूदगी या वजूद को लेकर आए दिन कोई न कोई सबूत हमें मिलता रहता है, जो बताता है कि करोड़ों वर्ष पहले ये जानवर धरती पर बड़ी संख्या में पाए जाते थे।

हाल ही में एक वायरल वीडियो ने फिर इस अफवाह को हवा दी। वीडियो में जब अचानक पानी के पास हलचल हुई तो अंदाजा लगाया गया कि क्या वो डायनासोर (Dinosaur still exist) हैं, और क्या वो वाकई जिंदा हैं? इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने ये कहा कि, ये हलचल डायनासोर की वजह से ही हुई है। हालांकि ये पूरी तरफ अफवाह ही थी।

यह भी पढ़ें - महिला का दावा, मरे हुए लोग करते हैं मदद, पिता की मौत से पहले ही देख लिया था सपना

अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस सोशल मीडिया अकाउंट वायरल हॉग (Viral Hog) पर इन दिनों एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के पसंद करने की वजह इसमें डायनासोर की मौजूदगी को लेकर की जाने वाली बात है।

एक वीडियो शेयर किया गया है जिसके जरिए सवाल उठाया गया कि क्या डायनासोर अभी भी जिंदा है. वीडियो काफी चौंकाने वाला है मगर जब लोगों ने वीडियो को ध्यान से देखा तब उन्हें सच पता चल गया और उन्हें कमेंट कर इसके बारे में चर्चा शुरू कर दी।

अंजान चीज पानी में कूदती आई नजर
वीडियो में दो लोग कायक यानी नाव पर बैठे हैं और उनके कुछ ही दूरी पर जंगल के पास नदी का किनारा है। अचानक किनारे पर हलचल होती है और कोई चीज नदी में कूदती है।

ये देखकर आगे बैठा शख्स जो नाव चला रहा है, वो घबरा जाता है और नाव का चप्पू चलाकर नाव को उस जगह से ले जाने लगता है। इसके बाद वे पीछे मुड़-मुड़कर उस जगह को दोबारा देखते हैं मगर फिर हलचल बंद हो जाती है। वीडियो के कैप्शन में यही सवाल किया गया है कि क्या डायनासोर अभी भी रहते हैं।

21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है और वो अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ध्यान से देखने पर वो समझ गए कि वो डायनासोर नहीं एक मगरमच्छ है, जो अचानक से पानी के पास झपटता है और पानी में कूद पड़ता है।
कई लोग तो इस बात से हैरान हैं कि मगरमच्छों से भरी नदी के इस हिस्से में दोनों शख्स क्यों नाव चला रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि वो सिर्फ बोटिंग का मजा लेने के लिए नाव पर चढ़ना चाहता होगा।

यह भी पढ़ें - अंतिम संस्कार के लिए महिला को 9 अजीब निमय, रोना कम, मेकअप का सामान लाना