4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतिम संस्कार के लिए महिला को 9 अजीब निमय, रोना कम, मेकअप का सामान लाना

कई बार लोग सुर्खियों में रहने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं कि अपने आप की सुर्खियां बन जाते हैं। फिर चाहे वो इन लोगों की ओर से लिए गए फैसले हों या फिर नियम। कुछ ऐसा ही नियम एक महिला ने अंतिम संस्कार में आने को लेकर बना दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये नियम वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 2:02 PM IST

Woman Made 9 Weird Rules For Funeral Limited Crying Time And Mandatory Drink

Woman Made 9 Weird Rules For Funeral Limited Crying Time And Mandatory Drink

कई बार सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ ऐसा करते हैं कि हर किसी की जुबान पर उनका ही नाम होता है। वहीं कुछ लोग जिंदगी को जिंदादिली के साथ जीकर अपने आप ही सुर्खियां बंटोर लेते हैं। ऐसा कुछ एक महिला ने किया। जिसने अंतिम संस्कार में आने के लिए अजीब ओ गरीब नियम बना डाले। इन नियमों के बारे में जिसको पता चला वो हैरान रह गया। इस महिला ने कुल 9 अजीब नियम बनाए हैं। इनमें अंतिम संस्कार में आने पर ज्यादा ना रोने और मेकअप आदि जैसे अजीब नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

अंतिम संस्कार में आने के लिए इस महिला के नियम एक से बढ़कर एक हैं, जिन्हें जानकर आपको अजीब भी लगेगा और हंसी भी आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने @iamjist नाम के टिकटॉक अकाउंट से ये नियम लोगों के सामने रखे हैं। जहां एक तरफ लोग मरने की बात करने से भी डरते हैं, वहीं इस महिला ने अपने मरने पर लोगों के रोने की सीमा भी तय कर दी है।

यह भी पढ़ें - महिला का दावा, मरे हुए लोग करते हैं मदद, पिता की मौत से पहले ही देख लिया था सपना

ये है महिला की ओर से रखे गए 9 अजीब नियम
1. अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को महिला के साथ अपना कोई नया या पुराना फोटो दिखाना होगा.
2. अंतिम संस्कार के वक्त उनके ताबूत में फाउंडेशशन, लिपग्लॉस, मस्कारा और मेकअप का सामान रखा जाए.
3. महिला के ताबूत के पास ज्यादा लोग मंडराएं नहीं.
4. हर किसी को च्युइंग गम लाना होगा. महिला ने कहा है कि – वो उस वक्त सूंघ नहीं सकतीं, लेकिन सांस लेते हुए आपको मेरा आदर करना होगा.
5. अंतिम संस्कार के वक्त हर किसी को 5 मिनट के अंदर स्पीच खत्म करनी होगी.
6. कोई भी अंतिम संस्कार पर काले कपड़ों में न आए, हर किसी को रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आने हैं.


7. अंतिम संस्कार में सोल फूड यानि हाथों ने नहीं खाया जाने वाला खाना परोसा जाए, जैसे- चिकन, मैक्रॉनी चीज़ या कुछ और. इतना ही नहीं उनके ताबूत में भी एक प्लेट रखी जाए।
8. हर किसी को उनके अंतिम संस्कार पर दो पैग शराब पीनी होगी। अगर कोई इससे कम पीता है तो उसे घर चले जाना चाहिए।
9. किसी को भी महिला के अंतिम संस्कार पर 20 मिनट से ज्यादा रोने की इजाजत नहीं है।

यह भी पढ़ें - बेडरूम में लेटे-लेट इस शख्स ने डेढ़ साल में कमा लिए 20 लाख रुपए, जानिए कैसे