30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झगड़े के बाद दादा-दादी पहुंच गए पुलिस स्टेशन, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

एक दादा-दादी का वीडियो सामने आया है। दोनों की लड़ाई हो जाती है, फिर दोनों थाने पहुंच जाते हैं। वीडियो में पुलिसवाले दादा-दादी के बीच हुए झगड़े को सुलझाते नजर आ रहे हैं। पुलिस द्वारा दोनों के बीच कराए गए समझौते वाला यह वीडियो देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 14 Apr 2022, 2:50 PM IST

झगड़े के बाद दादा-दादी पहुंच गए पुलिस स्टेशन, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

झगड़े के बाद दादा-दादी पहुंच गए पुलिस स्टेशन, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल

दुनिया में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा जहां लड़ाई-झगड़ा नहीं होता, खास कर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े चलते ही रहते हैं। मगर घर की बात जब थाने पहुंच जाती है तो मामला सबको पता चल जाता है। कई लोग तो फिर थाने से आगे निकलकर कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस जाते हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी लड़ाई को वहीं पर सुलटा लेते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी ही झगड़े वाली वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें बुजुर्ग दम्पती अपने झगड़े को निपटाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गए।

दरअसल हुआ ये कि एक बुजुर्ग जोड़ें का झगड़ा हो गया और वे गुस्से में थान पहुंच गए, इसके बाद पुलिस ने जो किया, उसकी सब तारीफ कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के बुजुर्ग जोड़ें के इस मामले को सुलझाने में पुलिस वालों ने अपनी सूझबूझ का प्रदर्शन किया। झगड़े की एफआईआर दर्ज नहीं की और दोनों को समझाने का प्रयास किया। आखिर में दोनों की सुलह करवा ही दी गई। पुलिसकर्मियों ने मिठाई मंगाई और दोनों ने एक दूसरे को हंसी-खुशी से मिठाई खिलाई। इसके बाद दोनों एक साथ फिर से रहने को राजी हो गए।

75 वर्षीय दंपत्ति ( पति शिवनाथ व पत्नी जनका देवी) आपसी विवाद के चलते अलग-अलग रह रहे थे। मामला जब पुलिस स्टेशन तक पहुंचा तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों के बीच पुराने विवाद को खत्म करा दिया। इस खुशनुमे लम्हे का वीडियो यूपी पुलिस के सचिन कौशिक ने ट्विटर पर शेयर किया।

यह भी पढ़ें: ऊपर से गुजर गई ट्रेन, मगर लड़की फोन पर करती रही बात

इस वीडियो में देखा जा सकता हैा कि पुलिस अधिकारी एक अनोखे तरीके से झगड़ा सुलझाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिसकर्मी बुजुर्ग जोड़े को मोतीचूर का लड्डू खिलाने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं बुजुर्ग शख्स वीडियो में अपनी पत्नी को लड्डू खिलाते वक्त टिप्पणी करने से नहीं कतराता। वह कहता है, 'हमार हथवै न काट लिहो' यानी मेरा हाथ मत काट लेना। उन्हें यह टिप्पणी करते देख आस-पास के पुलिस वाले हंसने लगते हैं। पुलिस ने जिस तरह से दोनों के बीच विवाद को सुलझाया वो पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली में जल बोर्ड व DTC समेत कई पदों पर निकली बम्पर भर्तियां, जानें क्या मांगी गई है योग्यता