8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब का कानून! छुट्टी ना लेने पर लगता है जुर्माना, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

नौकशरीपेशा लोग आमतौर पर काम के बीच छुट्टी लेने के लिए कई तरह के बहाने ढूंढते रहते हैं। लोग अपने हिस्से के अलावा भी ज्यादा से ज्यादा छुट्टियां लेने की सोचते रहते हैं। वहीं फ्रांस में छुट्टी को लेकर अनोखा कानून बना हुआ है। यहां पर छुट्टी नहीं लेने पर कर्मचारियों पर जुर्माना लगा दिया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 May 2022, 2:08 PM IST

Employee

Employee

आज के समय में प्राइवेट सेक्टर में काम करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बॉस लंबा चौड़ा टारगेट देता है। इसको पूरा करने के लिए एंप्लॉय को जी जान से मेहनत करनी पड़ती है। नौकरी पेशा में आमतौर पर एंप्लॉय को छुट्टी बड़ी मुश्किल से मिलती है। इसके लिए एंप्लॉय कई प्रकार के बहाने बनाते हैं। दफ्तर से छुट्टी मिली जाने के बाद भी सैलरी काटी जाती है। आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एंप्लोई अगर छुट्टी नहीं लेता है तो उसे जुर्माना वसूला जाता है। जी हां, यह पढ़कर भले ही आप चौंक गए होंगे लेकिन बिल्कुल सच है। इस देश में गजब का कानून है यहां पर एंप्लोई छुट्टी नहीं लेता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

छुट्टी नहीं लेने पर कर्मचारियों पर जुर्माना
फ्रांस यह कानून बना हुए है। यदि एंप्लोई छुट्टी नहीं लेता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। फ्रांस के एक बेकर पर 3600 डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माने की पीछे की वजह है उसका छुट्टी नहीं लेना था। भले ही यह जानकर आपको अटपटा लगे लेकिन यह सच है। फ्रांस में एक ऐसा कानून है जिसके तहत छुट्टी नहीं लेने वाले पर कर्मचारियों पर जुर्माना लगता है।

छुट्टी नहीं लेकर तोड़ा कानून
41 वर्षीय सेड्रिक वाइव्रे पर आरोप था कि उन्होंने पिछले साल की गर्मियों से अब तक कोई भी छुट्टी नहीं ली थी। ऐसा करके उन्होंने वहां का लेबर कानून तोड़ा है। जिसने सप्ताह में एक दिन की भी छुट्टी लिये बिना ही सातों दिन बेकरी को खुला रखा। इस व्यक्ति ने ऐसा टूरिस्ट की बढ़ती संख्या को देखते हुये पूरे सप्ताह अपनी बेकरी को खोल कर रखा था। जबकि फ्रांस के लोकल लेबर लॉ के अनुसार छोटे बिजनेसमैन सप्ताह में सिर्फ 6 दिनों तक ही काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में सो सके कर्मचारी, इसलिए भारत की ये कंपनी दफ्तर में लगवा रही 'बिस्तर'


देर रात किया काम
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन के दौरान सेड्रिक और उसके कर्मचारियों ने सप्ताह के पूरे दिन देर रात तक भी काम किया। हालांकि कुछ लोगों ने सेड्रिक का फेवर करते हुये इस नियम के खिलाफ भी सहमति जताई है। लोगों का मानना है कि इस नियम से बिजनेस को नुकसान होता है। इसके साथ ही लगभग 500 लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर करते हुए सेड्रिक को सातों दिन बेकरी खोलने की पेटीशन दायर की है।

यह भी पढ़ें- दूल्हे के दोस्त ने स्टेज पर दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर शर्म से लाल हो गई दुल्हन