3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपने देखे हैं उड़ने वाले कुत्ते? वायरल वीडियो को देख रह जाएंगे दंग

आपने पक्षियों को आसमान नापते हुए तो कई बार देखा होगा। हवा में उड़ने वाले कई तरह के पक्षी देखे होंगे, लेकिन क्या कभी उड़ने वाले कुत्तों के बारे में सुना या देखा है। शायद नहीं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Aug 2022, 4:48 PM IST

Flying Dogs Climbing Tree Jump To Snatch Fruit Viral Video

Flying Dogs Climbing Tree Jump To Snatch Fruit Viral Video

कई बार हमारा मन करता है कि हम भी पक्षियों की तरह उड़ सकें। एक जगह से दूसरी जगह जाना हो तो बस एक उड़ान हमारी ये इच्छा पूरी कर दे। शायद की इसी इच्छा के चलते ही दुनिया में हवाई जहाज की कल्पना को साकार किया गया है। उड़ने वाले पक्षी तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्या उड़ने वाले कुत्ते देखे हैं। शायद नहीं, क्योंकि कुत्ते भी जमीन पर ही चलते हैं उड़ते नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...

दरअसल पक्षियों के अलावा भी कुछ जीव है जो ऊंची-ऊंची छलांग लगा लेते हैं, ऐसे में इन जीवों को देखकर ऐसा लगता है मानो ये हवा में उड़ रहे हैं। गिलहरी और छिपकली की एक प्रजाति भी इतनी ही ऊंची छलांग लगाती है जिन्हें देखकर लोग उन्हें फ्लाइंग लिजर्ड या फ्लाइंग स्क्वेरेल कहते हैं।

लेकिन इन दिनों एक वायरल वीडियो में कुत्ते इतनी कमाल की छलांग लगा रहे हैं कि जब आप उन्हें देखेंगे तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं करेंगे। एक नजर में आपको ऐसा लगेगा मानों ये कुत्ते उड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपे हैं बागवानी से जुड़े 6 शब्द, बाज जैसी नजरों वाले ही ढूंढ पाए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @MorissaSchwartz के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो कुत्ते पेड़ पर चढ़ते हैं और ऊंची छलांग लगाकर फल तोड़ने की कोशिश करते हैं।

दिखने में तो वो जर्मन शेफर्ड की प्रजाति के लग रही है, लेकिन उनकी फूर्ति और छलांग देखकर आपको लगेगा कि ये किसी चीते या बिल्ली की प्रजाति से हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में एक पेड़ पर फल लटका दिख रहा है। हालांकि ये पेड़ सूखा हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में ऐसा लग रहा है कि वीडियो बनाने वाले जानबूझकर इस सूखे पेड़ पर फल लगाया, ताकि कुत्ते उसे झपट सकें।
दो कुत्ते एक-एक कर पेड़ पर दौड़ते हुए चढ़ते हैं और तने से सीधे फल की ओर छलांग लगा देते हैं।

हालांकि ये कारनामा करने के लिए पहले एक कुत्ता कोशिश करता है जब वो मात खा जाता है तो दूसरा डॉग ये कोशिश करता दिखाई देता है। इसके बाद दोनों एक-एक कर फिर से कोशिश करते हैं। इस बार एक को कामयाबी मिल जाती है।


फ्लांग डॉग वाले इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दिया है।

किसी ने कहा कि वीडियो में दिख रही प्रजाति का नाम बेल्जियन शेफर्ड है, जबकि एक ने कुत्तों के ट्रेनर को ही बुरा कह दिया क्योंकि वो उनकी जान को जोखिम में डाल रहा है।

यह भी पढ़ें - आप किस तरह उतरते हैं सीढ़ियां? इस जानवर का तरीका हो रहा वायरल, देखिए वीडियो