नई दिल्ली: अडोल्फ हिटलर, एक ऐसा इंसान जो पूरी दुनिया में एक क्रूर और बेरहम तानाशाह के नाम से याद किया जाता है। हिटलर की जिंदगी में कई महिलाएं रही थीं और उसके अफेयर के बारे में भी खूब बातें लिखीं गई। डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार, हिटलर की पसंदीदा अभिनेत्री मागदा के बारे में उनकी बेटी रोमी शनाइदर ने दावा किया था कि हिटलर ने उनकी जर्मन मां मागदा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। बता दें कि 1982 में सिर्फ 44 साल की उम्र में रोमी शनाइडर की मौत हो गई थी और उन्होंने 1976 में एक इंटरव्यू में यह सनसनीखेज दावा किया था। हालांकि, उस इंटरव्यू को कभी प्रकाशित नहीं किया गया।