12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार साल का भाई गालियां देकर कहता था ऐसी बातें, फिर बहन ने पार कर दी सारी हदें और…

लुधियाना में पुलिस ने 21 साल की ये लड़की को अपने ही चार साल के भाई के मर्डर के आरोप में अरेस्ट किया है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 10, 2018

omg

चार साल का भाई गालियां देकर कहता था ऐसी बातें, फिर बहन ने पार कर दी सारी हदें और...

नई दिल्ली: लुधियाना में पुलिस ने 21 साल की ये लड़की को अपने ही चार साल के भाई के मर्डर के आरोप में अरेस्ट किया है। लड़की को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने हैरान कर देने वाली बातें बताईं।

चार दिन पहले बोरे में मिला था चार साल के बच्चे का शव

मामला लुधियाना की टिब्बी रोड इलाके का है। बीते सात अक्टूबर को अमरजीत कॉलोनी में चार साल के बच्चे का शव बोरे में मिला था। पुलिस ने जांच की तो शक की सुई उसकी बच्चे की बहन पर घूमी। ये शक यकीन में तब बदल गया जब वह अपने भाई के कपड़े फेंकने जा रही थी। पुलिस ने उसे रोका और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

ब्वाॅयफ्रेंड से मिलने जाती थी बहन, भाई कहता था ये बातें

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह अपने भाई अंश से बेहद परेशान थी। अंश उसे गाली देता रहता था और हमेशा उसका पीछा करता था। जब भी वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के मिलने जाती थी तो वह साथ जाता था। यही नहीं घरवालों को बताने की धमकी देता था। वह उसकी हर छोटी-छोटी बात को मम्मी—पापा से बताता था, जिसकी वजह से उसे डांट भी पड़ती थी।

गला दबा कर दी हत्या

डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजवीर सिंह के मुताबिक, लड़की ने अपने भाई अंश की हत्या का प्लान 15 दिन पहले ही बना लिया था। छह अक्टूबर को उसके माता-पिता घर से बाहर गए थे। दोनों भाई—बहन घर में अकेले थे। इसी दौरान रेनू ने अंश की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाया प्लान

रेनू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके कपड़े उतारकर इसे यौन अपराध का मामला बनाने की कोशिश की। उसने पुलिस को बताया था कि माता-पिता के जाने के बाद अंश बाहर खेलने गया और वापस नहीं लौटा। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रेनू टॉफी दिलाकर उसके साथ घर वापस आई। हत्या के बाद उसने शव एक बोरे में किया और गेहूं के बोरों के साथ रख दिया। घर पहुंचकर उसने अपने पिता को बताया कि अंश लापता हो गया है।