7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM की फैन ने अपने बॉयफ्रेंड से कर डाली ऐसी डिमांड, सरेआम ये काम करता आ जाता है नजर

नामी होटल में हाउसकीपिंग असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत वेदप्रकाश यह प्लेकार्ड लेकर पिछले दो वर्षों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं और अब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 10 Aug 2018, 3:46 PM IST

girl is big fan of swachh bharat abhiyan

PM की फैन ने अपने बॉयफ्रेंड से कर डाली ऐसी डिमांड, सरेआम ये काम करता आ जाता है नजर

नई दिल्ली। छपरा जिले के रहने वाले वेदप्रकाश की गर्लफ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। यह बात वेदप्रकाश को भी पता है कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से खासी प्रभावित भी है। बस फिर क्या था उनकी गर्लफ्रेंड ने भी एक दिन ऐसी डिमांड कर डाली कि वो इंकार ना कर सके। उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें भी कुछ ऐसा करने के लिए कहा, जिससे लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें। नामी होटल में हाउसकीपिंग असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत वेदप्रकाश यह प्लेकार्ड लेकर पिछले दो वर्षों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं और अब अपनी प्रेमिका की इच्छा को पूरा करने के लिए। वेदप्रकाश कनॉट प्लेस अक्सर 30 से 35 प्लेकार्ड लिए नजर आ जाते हैं। जिसमें 'कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि वह गंदगी ज्यादा करता था', 'गर्लफ्रेंड की कसम मैं देश को गंदा नहीं होने दूंगा', 'तंबाकू गुटखा छोड़िए गर्लफ्रेंड से नाता जोड़िए' जैसी बातें लिखी हुई हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर दो दोस्तों के साथ 'Let India Shine' नाम से ग्रुप भी बना रखा है। इसके माध्यम से भी वेदप्रकाश स्वच्छता की मुहिम को बढ़ावा देते हैं। वह कहते हैं कि एक तरफ गंदगी फैलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बता दें कि यह प्लेकार्ड लेकर पिछले दो वर्षों से वेदप्रकाश लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है। वेदप्रकाश ने एक मीडिया को बताया कि वह कनॉट प्लेस आकर लोगों को जागरूक करते हैं तो उन्हें पुलिस का डर लगा रहता है। पूर्व में उन्हें पुलिस इस तरह की हरकत करने पर थाने ले जा चुकी है।

हिंदुओं ने कर रखा था इन्हें समाज से बाहर, फिर मुसलमानों ने उठाया इतना बड़ा कदम कि नहीं होगा विश्वास