7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पापा ने की अपनी गर्लफ्रेंड से बेवफाई तो चार साल के मासूम के साथ आंटी ने किया ऐसा…

प्यार में बेवफाई का एक और मामला सामने आया है। जहां प्रेमी से मिले तिरस्कार से एक महिला इस कदर बौखला गई कि उसने एक मासूम की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 2 Aug 2018, 4:15 PM IST

Girl took revenge by killing boyfriend's four year old son in Andhra

पापा ने की अपनी गर्लफ्रेंड से बेवफाई तो चार साल के मासूम के साथ आंटी ने किया ऐसा...

नई दिल्ली। प्यार दुनिया की सबसे अनमोल चीज है। ईश्वर का दिया हुआ सबसे अनमोल तोहफा है प्यार। प्यार से बढ़कर बेहतर एहसास दुनिया में कुछ और नहीं।

जहां प्यार सबसे खूबसूरत एहसास है वहीं प्यार में मिलने वाली बेवफाई उतनी ही खतरनाक चीज है। बेवफाई से उबरना आसान तो नहीं होता, लेकिन कुछ लोग इसे सीख के तौर पर लेकर जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं वहीं कुछ बदले की भावना या खुद को खत्म कर देने की चिन्ता से हर रोज मरते हैं।

प्यार में मिली बेवफाई का एक और मामला सामने आया है। जहां प्रेमी से मिले तिरस्कार से एक महिला इस कदर बौखला गई कि उसने एक मासूम को मौत के घाट उतार दिया। आंध्र प्रदेश में हुई इस वारदात के बारे में जानकर आप का भी दिल दहल जाएगा।

Revenge by killing boyfriend's four year old son in Andhra" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/02/4_8_3195287-m.jpg">

मीडिया रिर्पोट से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सेनेयाह नाम के एक शादीशुदा शख्स के साथ रट्टम्मा नामक एक महिला के अवैध संबंध थे।

शादीशुदा सेनेयाह को जब रट्टम्मा ने अपने बीच रिश्ते को नाम देने की बात कही तो उसने उसे छोड़ दिया। इसका रट्टम्मा पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा। वह हमेशा तनाव में रहने लगी।

सेनेयाह ने पिछले एक साल से महिला से सम्पर्क में नहीं है हालांकि रट्टम्मा ने लगातार उससे मिलने की कई कोशिशें की थी ,लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाई।

रट्टम्मा ने उसे कॉल भी किया था, लेकिन सेनेयाह ने उसका भी जवाब नहीं दिया। अपने हर प्रयास में विफल हुई रट्टम्मा इस कदर परेशान हो गई कि उसने इस खौफनाक कदम को उठाने का फैसला लिया।
बदले की चाह में रट्टम्मा ने सेनेयाह के बेटे को मौत की नींद सुला दिया।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि मंगलवार की शाम सेनेयाह का चार साल का बेटा भानुचंदर अपने घर के बाहर खेल रहा था।

उसी दौरान रट्टम्मा उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गई। अपने घर ले जाने के बाद रट्टम्मा ने उसकी हत्या कर दी और शव को अपने ही घर में एक बैग में भरकर रख दिया।

इधर बेटे के घर न लौटने की वजह से चिन्तित उसके माता-पिता रात भर उसे शहर में ढूंढ़ते रहे। पुलिस को भी उन्होंने इस बात की सूचना दी।

इसके बाद कहीं से अचानक सेनेयाह को रट्टम्मा का ख्याल आया तो वह पुलिस के साथ उसके घर पहुंचा। घर की छानबीन के दौरान पुलिस को वह बैग मिला जिसमें बच्चे का शव था।

इसके बाद पुलिस ने रट्टम्मा को गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें, यह घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कलुवाई मंडल में हुई है।