11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोते ने कैमरे में कैद किया दादाजी का भूत, मरने के बाद भी कर रहे थे ये काम

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। उसने अपने दादाजी की मौत के बाद तस्वीर पोस्ट की थी। इसको उसकी मां ने भेजा था।
2 min read
Google source verification
captures ghostly

captures ghostly

नई दिल्ली। कई जगहों पर भूतों का साया होने का दावा किया जाता है। आपने कई बार किसी जंगल में, पेड़ पर या किसी घर में भूतों के होने के किस्से सुने होगे। हालांकि कई लोग यह दावा करते हैं कि हमने भूत देखा है, हमारा भूतों से आमना-सामना हुआ है। यह भी देखने में आया है कि किसी के शरीर में कोई भूत समा जाता है। वहीं कुछ लोग कहते है कि कई दिनों से खाली पड़े घर में भूतों का बसेरा हो जाता है। एक शख्स ने दावा किया है कि उसने अपनी मरे हुए दादाजी के भूत को कैमरे में कैद किया है।

बर्तन धोता नजर आया भूत
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। उसने अपने दादाजी की मौत के बाद तस्वीर पोस्ट की थी। इसको उसकी मां ने भेजा था। लेकिन जब शख्स ने तस्वीर को गौर से देखा तो पाया कि घर के किचन की खिड़की पर कोई खड़ा होकर बर्तन धो रहा था। इसके बाद उसके हाथ-पांव फूल गए। जब उसने गौर से परछाई को देखा तो वो उसके दादाजी निकले।

यह भी पढ़े :— दुनिया का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती कभी बारिश, कारण जान रह जाएंगे दंग

फोटो देख सभी हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में भूत को बर्तन धोते देख सभी हैरान हैं। तस्वीर के साथ उसने लिखा, ये उसके दादा के जवानी के दिनों का भूत है। क्यूंकि वो मौत के समय थोड़े हेल्दी थे। हालांकि, अपनी जवानी में वो हूबहू ऐसे ही नजर आते थे। तस्वीर में परछाई देख शख्स की मां के भी होश उड़ गए थे।

कई दिनों खाली पड़ा है घर
शख्स का कहना है कि उनके दादाजी की मौत के बाद यह घर खाली पड़ा है। अब इसको बेचा जा रहा है, इसके बोर्ड भी लगाया गया है। लेकिन अब माना जा रहा है कि अब इस घर को कोई खरीदना नहीं चाहेगा। वायरल हो रही फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है।