24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / कोरोना का असर: कई दिनों तक घर नहीं जा सकी मां, अस्पताल के बाहर दहाड़ मारकर रोने लगी बेटी- देखें Video

कोरोना का असर: कई दिनों तक घर नहीं जा सकी मां, अस्पताल के बाहर दहाड़ मारकर रोने लगी बेटी- देखें Video

कोरोना के मरीजों की देखभाल में लगी थी मां काम की वजह से कई दिनों से नहीं जा पाई घर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 9 Apr 2020, 3:10 PM IST

Viral Video

Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आए दिन कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया। वीडियो में बच्ची अपनी मां से मिलने के लिए रोती दिखाई दे रही है।

लॉकडाउन में पति ने पुलिस से मांगी मदद, कहा- अभी पहली पत्नी के साथ फंसा हूं और दूसरी ने बुलाया है

दरअसल बच्ची की मां नर्स है और कोरोना ( Corona ) के मरीजों की देखभाल करने की वजह से कई दिनों से अपने घर नहीं आ पाई। इस वीडियो के वायरल होने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पराचिकित्सा कर्मी से बुधवार को बात की और उसके समर्पण की प्रशंसा की।

सुगंधा उत्तर बेलागवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कोविड-19 वार्ड में पिछले 15 दिनों से बिना घर गए लगातार काम कर रही है जबकि उन्हीं बच्ची घर पर उनका इंतजार कर रही है। ऐसे में बच्ची के पिता लड़की को उसकी मां से मिलने अस्पताल के पास पहुंचते है।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केन्द्र हैं भारत की सबसे धीमी स्पीड से चलने वाली ट्रेन

इस वीडियो में छोटी बच्ची अस्पताल ( Hospital ) के प्रवेश द्वार से कुछ दूरी पर खड़ी अपनी मां की ओर हाथ हिलाते तथा रोती दिख रही है, अपनी बच्ची को देख मां भी भावुक दिख रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल ( Viral ) हो गया है।