नई दिल्ली। तैयब मेहता एक जाने-माने भारतीय चित्रकार थे। वे प्रसिद्ध ‘बॉम्बे प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप’ के सदस्य थे। इस समूह में एफ.एन. सौज़ा, एस.एच. रजा और एम.एफ. हुसैन जैसे महान कलाकार भी शामिल थे। बता दें, जाने-माने दिवंगत चित्रकार तैयब मेहता की पेंटिंग 'काली' गुरुवार को एक ऑनलाइन नीलामी में रिकॉर्ड 26.4 करोड़ रुपए में बिकी। इससे कलाकार के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह पेंटिंग मानवीय मन की दुविधा, अच्छाई और बुराई की लड़ाई, सृजन और विनाश को लेकर अंतर्द्वद को दर्शाती है। यह नीलामी सैफ्रोनर्ट कंपनी द्वारा आयोजित की गई।