इसने ऑफिस के बॉसेस का ध्यान आकर्षित करने के लिए जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की तरह कपड़े पहने और हाथ में पेस्ट्री का डिब्बा लेकर उसे हर ऑफिस के हेड तक डिलीवर करवाया।
पेस्ट्री के इस बॉक्स में उसने अपना रेज्यूमे डाल दिया। खास बात यह है कि, अपने इस क्रिएटिव आइडिया को उसने ट्वीट के जरिए लोगों से साझा भी किया। उसने ट्विटर पर अपनी जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के कपड़ों वाले लुक के साथ पेस्ट्री के डिब्बे की एक तस्वीर और उस पर लिखा संदेश भी साझा किया।