10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक डिश को लेकर छिड़ी इंटरनेट पर वॉर, दो दुश्मन देश आए साथ

ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि किसी मुद्दे पर इन दोनों में सहमति कभी बनी हो। दोनों देशों के बीच के इतिहास के बारे में बात करें तो वो तनाव भरा ही रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 27 Jun 2018, 10:00 AM IST

masterchef judges crispy rendang comment made enemy countries friends

एक डिश को लेकर छिड़ी इंटरनेट पर वॉर, दो दुश्मन देश आए साथ

नई दिल्ली। टीवी शो पर बनाए एक पकवान ने कब दो दुश्मन देशों को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया कुछ पता नहीं चला, साउथ ईस्ट एशिया के दुश्मन देश मलेशिया और इंडोनेशिया वैसे तो पड़ोसी देश हैं। लेकिन, ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि किसी मुद्दे पर इन दोनों में सहमति कभी बनी हो। दोनों देशों के बीच के इतिहास के बारे में बात करें तो वो तनाव भरा ही रहा है। लेकिन 'रेनडांग' नाम के एक डिश के मुद्दे पर दोनों देश एक कैसे हो गए? आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि पूरा माजरा है क्या।

rendang comment made enemy countries friends" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/27/qwe_3015210-m.jpg">

इसी साल अप्रैल महीने में ब्रिटेन में आयोजित हुए बहुचर्चित शो मास्टर शेफ में मलेशिया की एक उम्मीदवार जालिहा कादिर ने 'चिकन रेनडांग' नाम की डिश बनाकर जज के सामने पेश की थी, पकवान को चखते हुए शो के जज ग्रेग ने इस डिश को यह कह के खारिज कर दिया था कि, "आपकी डिश क्रिस्पी नहीं है"। बस फिर क्या जज का ऐसा कहना एक इंटरनेट वार में तब्दील हो गया। इंडोनेशिया और मलेशिया के इतिहास में 'रेनडांग' डिश का उल्लेख कई जगह है, यह डिश गोश्त से तैयार की जाती है, इसे बनाने में बड़े ही संयम की जरूरत होती है। 7 घंटे में तैयार होने वाली इस डिश को धीमी आंच पर नारियल और दूसरे मसालों के साथ पकाया जाता है। इसमें प्रयोग किए गोश्त को इस कदर गलाया जाता है कि वो मुंह में जाते ही घुल जाए। अब ऐसे में शो के जज का ये कहना कि "डिश क्रिस्पी नहीं है" ये अजीबोगरीब बयान मलेशियाई और इंडोनेशियाई लोगों को हजम नहीं हुआ। अरे भाई! अब जो पकवान सदियों से ऐसे ही बनता आया है उसपर ऐसी टिपण्णी देना कहां तक जायज है।

जज का एक और विवादित बयान

सेफ जज के इस बयान पर सोशल मीडिया पर एक मुहीम सी छिड़ गई, #CrispyRendag और #Rendangate नाम के हैशटैग ट्रेंड करने लगे है। डिश पर उंगली उठाना काफी नहीं था कि दूसरे जज का एक और विवादित बयान सामने आ गया, मामला और गरम तब हो गया जब शो के दुसरे जज जॉन टोरोडे ने ये कहते हुए ट्वीट कर दिया कि 'रेनडांग' एक इंडोनेशियन डिश है, उनके इस ट्वीट पर एक जकार्ता के सोशल मीडिया यूजर ग्रेफीन शॉनरी जवाब देते हुए लिखा कि, क्या रेनडांग के नाम पर मलेशिया और इंडोनेशिया को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। बल्कि हम एकजुट हो जाएंगे।

अब आप ये सोच रहे होंगे माजरा क्या है? क्यों जज के ऐसा कहने पर लोग भड़क गए? असल में ये डिश मूल रूप से इंडोनेशिया की है लेकिन इसपर मलेशिया भी अपना दावा दिखता है। इतिहास के पन्नों पर ध्यान देने पर पता चलता है कि ये डिश इंडोनेशिया में पश्चिमी सुमात्रा के आदिवासियों मिनांगकाबुआ लोगों की है। वो इसे चिकन से नहीं बल्कि भैंस के गोश्त से तैयार करते हैं। जानकारों की मानें तो, यह डिश मिनांगकाबुआ लोगों के सब्र, अकलमंदी और मजबूत इरादों वाले जीवन को दर्शाती है। 7 घंटे में तैयार होने वाली इस डिश को धीमी आंच पर इसलिए पकाया जाता था क्योंकि आदिवासियों मिनांगकाबुआ पलायन पर विश्वास रखते थे, वे एक जगह से दूसरी जगह जाया करते थे, बस तभी से यह पकवान अस्तित्व में आया, रेनडांग एक ऐसा पकवान है जो पकने के बाद काफी दिन तक चल सकता था। वहीं मलेशिया में अध-पका रेनडांग खाने का चलन है। यहां इसे शाही खाना भी कहा जाता है। इसे आम से खास बनाने के लिए मसालों में थोड़ा फेरबदल किया जाता है।