14 वर्ष की उम्र में ही कर लिया था इंटरनेशनल डेब्यू
महज छह वर्ष की उम्र में उन्हें अपने शहर की टीम में जगह मिल गई थी। यह वह समय था, जब उनके पास प्रेक्टिस के लिए न स्पोट्र्स शूज थे, न ही हॉकी स्टिक लेकिन शाहाबाद हॉकी एकेडमी में कोच बलदेव सिंह की ट्रेनिंग ने उनकी प्रतिभा को निखार दिया। 14 साल की उम्र में रानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया।