8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर पकड़ी गई इस महिला का कराया गया एक्स-रे, गर्भाशय में मौजूद ये चीज देखकर उड़े होश

महिला के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिले हैं। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया, जहां उसने ऐसी बात कबूली जिसे सुनकर एनसीबी की टीम के भी होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Jul 10, 2018

omg

एयरपोर्ट पर पकड़ी गई इस महिला का कराया गया एक्स-रे, गर्भाशय में मौजूद ये चीज देखकर उड़े होश

नई दिल्ली: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक नाइजीरियाई महिला को अरेस्ट किया। महिला के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिले हैं। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया, जहां उसने ऐसी बात कबूली जिसे सुनकर एनसीबी की टीम के भी होश उड़ गए।

बैग से बरामद हुए एलएसडी के 20 ब्लॉट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी (पूर्वी क्षेत्र) के अधिकारियों ने डेविड ब्लेसिंग (30) के बैग से एलएसडी के 20 ब्लॉट बरामद किए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह कल रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुंबई से उड़ान से आई थी।

एक्स-रे में पता चली चौंकाने वाली बात


महिला ने बताया कि उसके शरीर के अंदर और अधिक मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। इसके बाद उसे नजदीक के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल लेकर जाया गया। यहां एक्स-रे में पता चला कि उसके गर्भाशय में कुछ छिपाकर रखा गया है। महिला को जांच के लिए अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शरीर से निकले थ नशीली दवा के कैप्सूल

बता दें, बता दें, ड्रग्स तस्करी के एेसे कइर् मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह पिछले साल ब्राजील की एक महिला और अफगानिस्तान के एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने नशीली दवा के कैप्सूल निगल कर पेट में छिपाए थे। उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके शरीर से 65 आैर 90 कैप्सूल निकाले गए।

दोनों को अरेस्ट कर भेज दिया गया जेल


एनसीबी ने महिला की पहचान जा दा सिल्वा (38) और अफगान नागरिक की पहचान एम. कासम (50) के तौर पर की थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। दोनों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पकड़ा गया। दा सिल्वा साओ पाउलो से और कासम हेरात से आया था।