29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नर पर आया शादीशुदा युवक का दिल, रचा ली शादी, पत्नी ने भी स्वीकार किया पति का बंटवारा

ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए एक किन्नर से विवाह रचा लिया। इस युवक की पहली शादी पांच साल पहले हुई थी। उससे उन्हें दो साल का एक बेटा भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Sep 2022, 3:19 PM IST

marries transwoman

marries transwoman

प्यार या प्रेम एक एहसास है, जो दिमाग से नहीं दिल से होता है। प्रेम अनेक भावनाओं जिनमें अलग-अलग विचारों का समावेश होता है। मन से मन का मिलन ही प्रेम होता है। इसमें लोग जाति, धर्म, जेंडर और रंग तक नहीं देखते है। जब किसी के प्रेम में डूब जाते है तो उनको यह फिक्र नहीं होती कि लोग क्या कहेंगे। प्यार करने वाले अपनी ही दुनिया में खोए रहते है। इसी कड़ी में आज आपको एक अनोखे प्रेम के बारे बताने जा रहे है। ओडिशा में एक शादीशुदा युवक ने किन्नर से शादी से शादी रचाकर सभी को चौंका दिया। आइए जानते है इसकी प्रेम कहानी और पहली पत्नी के बारे में।


यह अनोखा मामला ओडिशा के कालाहांडी जिले नरला थाने का है। धुरकुटी गांव के फकीर नयाल ने देवपुर गांव के मुजिका किन्नर से शादी कर ली है। फकीर पहले से शादीशुदा है और एक बेटे का पिता भी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस युवक की प्रेम कहानी के चर्चे हो रहे है।


बीते साल फकीर की मुलाकात देपुर गांव के मुजिका किन्नर से हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। बातचीत का यही सिलसिला प्रेम में बदल गया। शादीशुदा होने के बावजूद फकीर किन्नर के प्यार में डुब गया। अब वह उसके नहीं कर सकता था इसलिए दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया वापस


फकीर ने अपने प्रेम के बारे में पत्नी और परिवार को बताया। पति की खुशी के आगे पत्नी को झुकना पड़ा। पत्नी की सहमति के बाद किन्नर महासंघ ने भी इस शादी की मंजूरी दे दी। दोनों पक्षों की रजामंदी से नरला के बहुचोरी माता मंदिर में फकीर और मुजिका ने शादी हुई। शादी में रिश्तेदारों के साथ-साथ हजारों की संख्या में आम लोग भी शामिल हुए है।

यह भी पढ़ें- बैंक की गलती से लड़की बन गई करोड़पति, 11 महीने में खर्च किए 18 करोड़, वसूली के लिए बैंक ने किया ऐसा काम



इस शादी के बाद मुजिका खुशी जताते हुए कहा कि मैं धन्य हूं कि परिवार के सभी लोगों ने मुझे स्वीकार किया है। उनकी पहली पत्नी ने भी मुझे कबूल किया, मेरा उनके प्रति खास सम्मान है। अब सब एक ही छत के नीचे रह रहे हैं।