script‘प्रेग्नेंट संतरे’ का वीडियो वायरल, अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान | pregnant orange video goes viral people were surprised to see | Patrika News
हॉट ऑन वेब

‘प्रेग्नेंट संतरे’ का वीडियो वायरल, अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे है जो सभी को हैरान कर देते है। इन दिनों एक संतरा का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे है। सभी यह सोचने के लिए मजबूर करता देते है कि ऐसे संभव है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट और लाइक कर रहे है।

नई दिल्लीMar 02, 2022 / 12:25 pm

Shaitan Prajapat

pregnant_orange

pregnant_orange

सोशल मीडिया पर रोजाना बड़ी संख्या में कई प्रकर के वीडियो और फोटो अपलोड किए जाते है। इनमें से कुछ ज्ञानवर्धक होते है तो कुछ फनी भी होते है। कुछ वीडियो ऐसे होते है जो सभी का ध्यान अपनी ओर आक्रषित करते है। इनको देखकर कई बार अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं हो पाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। संतरे के इस अनोखे वीडियो देखकर लोग हैरान है। दरअसल, इस वीडियो को एक संतरे के छिलके उतारने के बाद भीतर का नजारा देखकर आंखें खुली की खुली रह गई। संतरे के अंदर बहुत सारे छोटे छोटे संतरे नजर आ रहे है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे है।

अंदर का नजारा हैरान करने वाला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक संतरा नजर आ रहा है। इस संतरे को छीलने के बाद अंदर को नजारा देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। एक बारे देखने के बाद यूजर्स को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। दरअसल, इस संतरे को छीलने के बाद इसके अंदर कई सारे छोटे संतरे नजर आ रहे है। संतरे के अंदर छोटे छोटे संतरे देखकर सभी लोग हैरान है।

यह भी पढ़ें – Guinness Record: शंघाई का हेवनली जिन दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्तरां


वीडियो देख यूजर्स का घूम गया दिमाग
आमतौर पर संतरा छीलने के बाद उसके अंदर कलियां निकलती है। लेकिन इस वीडियो में कुछ अलग नजारा देखने को मिला। एक शख्स अपने हाथ में संतरा लेकर उसके छिलके निकलता है। वह इस संतरे को दो हिस्सों में तोड़ता है। इसके बाद जो सीन आता है उसको देखकर सभी लोग हैरान रह जाते है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही संतरा को दो हिस्सों में बांटते है तो उनके अंदर बहुत सारे छोटे संतरे नजर आते है।

जमकर कमेंट कर रहे है लोग
संतरे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rising.tech नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसको लाइक और कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ यूजर्स इसे प्रेग्नेंट संतरा बता रहे है। अब तक इस वीडियो को अब तक ढाई मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें – मरने से पहले मनुष्य की आंखों के सामने नजर आने लगता है पूरा जीवन- रिसर्च



Home / Hot On Web / ‘प्रेग्नेंट संतरे’ का वीडियो वायरल, अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो