व्यापारी के साथ ही बना लिए अश्लील वीडियो
व्यापारी को पैसा देने के लिए युवती ने सालासर में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने एक होटल में व्यापारी के साथ अंतरंग पलों का अश्लील वीडियो बना लिया। इस काम में उसका साथ उसके ही एक साथी ने दिया। इसके बाद दोनों व्यापारी को उस अश्लील वीडियो के सहारे ब्लैकमेल करने लग गए। यही नहीं, उस व्यापारी को एक फ्लैट पर बंधक भी बना लिया गया और युवती ने उससे डेढ़ करोड रुपए मांगे। बाद में 15 लाख रुपए में युवती ने सौदा तय किया।