
Tiger
नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच रांची ( Ranchi ) के बिरसा जू ( Birsa Zoo ) से एक अच्छी खबर आई है। यहां अनुष्का ( Anushka ) नाम की बाघिन ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जू अधिकारियों के मुताबिक मां और बच्चे दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं ।
बाघिन ‘अनुष्का’ ( Anushka ) की चर्चा मार्च महीने में पिछले दिनों खूब हुई थी, जब एक युवक ‘अनुष्का’ के बाड़े में कूदा था। जिसे अनुष्का के हमले में जान गंवानी पड़ी थी। बायोलॉजिकल पार्क के कर्मचारी अनुष्का और उसके तीनों शावकों का ठीक से ख्याल रख रहे हैं।
अनुष्का को साल 2016 में हैदराबाद के जूलॉजिकल पार्क से वन्य जीव आदान-प्रदान योजना के तहत रांची के बिरसा मुंडा पार्क में लाया गया था। अनुष्का की उम्र 8 वर्ष और मल्लिक की उम्र 7 वर्ष थी। जब वो 2018 के अप्रैल महीने में अनुष्का पहली बार मां बनी थी। उस समय भी उसने तीन शावकों को जन्म दिया था।
बिरसा मुंडा बायोलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर जानवर भी परेशान हैं। पहले यहां काफी लोग घूमने के लिए आया करते थे। इससे जानवरों का भी मन लगा रहता था। वे पार्क में घूमने आने वाले लोगों को देख कर खुश हो जाते थे।
अब किसी के न आने की वजह से जू बिलकुल खामोश हैं। यह बायोलॉजिकल पार्क लॉकडाउन लगने के पहले से ही बंद है। बर्ड फ्लू फैलने की आशंका की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। कोरोना वायरस के फैलने के बाद से लगातार पूरे पार्क का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
जानवरों के पिंजड़े का केमिकल सैनिटाइजेशन करने के साथ ही हीट सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। जावनवरों के बाड़े की साफ-सफाई के साथ उनकी हेल्थ की भी नियमित जांच की जा रही है। फिलहाल, शावकों के जन्म के बाद यहां काफी खुशी का माहौल बन गया है।
Published on:
22 Apr 2020 02:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
