आपने कई रेस्टोरेंट में खाना खाया होगा। आपको रेस्टोरेंट में अलग-अलग कॉन्सेप्ट के साथ अलग ही अंदाज देखने को मिला होगा। हर रेस्टोरेंट के खाने का स्वाद अलग होता है। सभी रेस्टोरेंट में आपको एक चीज कॉमन देखने को मिली है, जहां पर सभी वेटर इंसान ही होते है। आज आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे है जहां पर इंसान नहीं बल्कि रोबोट ग्राहकों को खाना परोसता है। जी हां, हम बता कर रहे है अपने देश में बने एक ऐसे रेस्टोरेंट की जहां पर आपको वेटर के रूप में रोबोट काम करते हुए मिलेगे। यह अनोखा रेस्टोरेंट उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-104 में खोला गया है। सोशल मीडिया पर इस यहां काम करने वाले रोबोट की तस्वीरे खूब वायरल हो रही है। रोबोट फर्राटेदार अंग्रेजी में पूछते हैं- खाने में क्या लेंगे?