आईएएनएस के अनुसार 'बाहुबली' के हीरो प्रभास के साथ काम करने के बारे में सैफ ने कहा, "यह एक शानदार परियोजना है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे योद्धा प्रभास के साथ तलवारबाजी करने और एक ऐसे रोमांचकर व पैशाचिक किरदार को निभाने का बेसब्री से इंतजार है।" 'आदिपुरुष' को हिंदी और तेलुगू में फिल्माया जाएगा। इस 3डी फिल्म को बाद में तमिल मलयालम, कन्नड़ सहित अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग 2021 से शुरू होगी।