2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थानी दूल्हा और कजाकिस्तानी दुल्हनिया, जानिए अनोखी लवस्टोरी

इन दिनों वैलेंटाइन डे और शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक रोमांटिक और दिलचस्प लव स्टोरी देखने को मिल रही है। इन दिनों राजस्थान का दूल्हा और कजाकिस्तान की दुल्हन काफी सुर्खियां बटोर रही है। इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्पी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Feb 2022, 10:33 AM IST

Love Story

Love Story

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। जब इंसान प्यार में होता है तो वो ना ही रूप-रंग देखता है, ना धर्म-जाति देखता और ना ही उम्र या कद का फर्क देखता है। जब प्यार होता है तो वह सरहदें भी नहीं देखता है। इन दिनों वैलेंटाइन डे और शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक रोमांटिक और दिलचस्प लव स्टोरी देखने को मिल रही है। इन दिनों राजस्थान का दूल्हा और कजाकिस्तान की दुल्हन काफी सुर्खियां बटोर रही है। इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्पी है। आइए जानते है दोनों की पहली मुलाकत कैसे हुई, फिर दोस्ती, प्यार और फिर शादी तक पहुंची।

दूल्हे के भाई के ससुर ने किया कन्यादान
राजस्थान के सीकर के पिपराली रोड इलाके में देशी दूल्हे और विदेशी दुल्हन की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। कजाकिस्तान की दुल्हन और सीकर के दूल्हे की धूमधाम से शादी हुई। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई। सबसे खास वीजा न मिलने के कारण दुल्हन तानिया के परिवार का एक सदस्य भी शादी में शामिल नहीं हो पाया। दूल्हे पंकज सैनी के भाई के ससुर ने ही कन्यादान किया और शादी का पूरा खर्चा भी उठाया।

यह भी पढ़ें - रस्म के दौरान दूल्हे के भाई से भिड़ गई दुल्हन की बहन, वीडियो में देखे फिर क्या हुआ



ऐसे हुई पहली मुलाकात
सीकर के शिवसिंहपुरा इलाके का रहने वाला पंकज आयरलैंड में एक रिटेल कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी कर रहा है। जनवरी, 2019 में वह कंपनी के काम के सिलसिले में टर्की गया हुआ था। इसी दौरान कजाकिस्तान की रहने वाली तानिया भी अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद टर्की घूमने आई। दोनों ने एक दूसरे को पहली बार देखा और प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें - दुल्हन छू रही थी पैर, तभी दूल्हे ने की ये हरकत, दुल्हन का रिएक्शन हुआ वायरल




परिजनों ने दे दी थी मंजूरी
टर्की एयरपोर्ट पर मिलने के बाद तानिया अपने साथ कजाकिस्तान में अपने घर लेकर गई। जहां अपने परिजनों से अपने पंकज की मुलाकात करवाई। इसके बाद तानिया के परिजनों ने शादी के लिए सहमति दे दी। इसके बाद नवंबर 2019 में तानिया को सीकर अपने घर लेकर आया। और अपने माता–पिता से बात करवाई, जिसके बाद 2019 में दोनों की सगाई हुई। अब हिंदू रीति—रिवाज से उनकी शादी संपन्न हुई है।