70 और 80 के दशक में जीनत अमान बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती थीं। उस दौर में जीनत के इमरान खान संग अफेयर की खबरें चर्चा में रहती थीं। इमरान की एक्स वाइफ रेहम खान ने अपनी किताब में उनके जीनत अमान संग रिश्तों का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने किताब में सीधे तौर पर जीनत का नाम नहीं लिया है। बताया जाता है कि 80 के दौर में जब इमरान पाकिस्तानी टीम के कैप्टन बनकर भारत आए थे तभी उनकी जीनत से मुलाकात हुई थी। उन दिनों इमरान कि्रेकेट की दुनिया में आैर जीनत बाॅलीवुड में मशहूर थीं। एेसा बताया जाता है कि उन दिनों इमरान खान जहां भी मैच खेलने जाते थे जीनत मौजूद रहती थीं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। चर्चा ये भी थी कि जीनत इमरान से शादी करना चाहती थीं, लेकिन इमरान इसके लिए राजी नहीं थे। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। जीनत ने 1985 में मजहर खान से शादी कर ली थ, लेकिन कुछ सालों बाद ये शादी टूट गई थी।