अक्सर चोर ऐसे अजीबोगरीब चोरी की घटना को अंजाम दे जाते है जिन्हे देखने के बाद कभी-कभी आखों पर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह का एक मामला केरल के कोल्लम जिले से सामने आया है, जहां एक फाइनेंस फर्म से अजीबोगरीब चोरी की सूचना मिली है। यहां चोर फर्म में घुसे और गहने और नकदी लूट कर ले गए। लेकिन चोरी की घटना से ज्यादा चर्चा चोरों के उस काम की हो रही है जो उन्होंने इस चोरी को करने के पहले किया। इन चोरों ने फर्म में चोरी को अंजाम देने से पहले विधिवत पूजा की, जिसके बाद चोरी का समान लेकर फरार हो गए।