10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIRAL: पार्क में भूत झूल रहा था झूला, बच्चे बनाते रहे वीडियो और तभी…

तेजी से झूल रहे इस झूले के बगल वाला झूला स्थिर है उसमें किसी तरह की हलचल नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 28 Jun 2018, 9:50 AM IST

viral video claims ghost is riding a swing in children park delhi

VIRAL: पार्क में भूत झूल रहा था झूला, बच्चे बनाते रहे वीडियो और तभी...

नई दिल्ली। ये नजारा देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। आज-कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली के एक पार्क का बताया जा रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है। पार्क में शूट किए गए इस वीडियो में कुछ अजीब गतिविधि देखी जा सकती है, वीडियो देख लोग हक्के-बक्के रह गए,वीडियो को शेयर करने वाले का कहना है इसपर भूत सवार था। बहुत से लोग इसे गलत ठहरा रहे हैं लेकिन दावा किया जा रहा है कि ये सब सच है।

दिल्ली में स्थित एक बच्चों पार्क में एक झूला अपने आप तेजी से झूल रहा है। किसी तरह की तेज हवा या आंधी भी नहीं चल रही है, लेकिन इसके बावजूद भी एक झूला इतनी गति से झूल रहा है। वीडियो बनाने वाले बच्चों की मानें तो उनका कहना है कि झूले पर भूत सवार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजी से झूल रहे इस झूले के बगल वाला झूला स्थिर है उसमें किसी तरह की हलचल नहीं है। झूले खली है, लेकिन फिर भी वो झूला बहुत तेज-तेज झूल रहा है। शुरुआत में झूला तेजी से झूलता है, फिर थोड़ी देर बाद उसकी स्पीड कम हो जाती है। फिर वो झूला रुकने सा लगता है, और इसी तरह झूलने का सिलसिला जारी रहता है।

बता दें कि, वीडियो में कुछ डरे हुए बच्चों की आवाजें भी आ रही हैं। वीडियो बना रहे बच्चो को काफी दर लग रहा है और वो बार-बार वहां से जाने की बात कर रहा है, लेकिन उसके साथ खड़ा एक और बच्चा उसे रोकता है और कहता है कि देखते हैं आगे क्या होता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो दिल्ली के ख्याला इलाके का है। वीडियो बनाने वाले बच्चे का नाम आमिर है जो 11वीं का छात्र है, यह वीडियो ख्याला इलाके के बी ब्लॉक में बने पार्क का है। आमिर ने कहा कि उसने सब कुछ अपनी आंखों से देखा। झूला अपने आप तेजी से चल रहा था। थोड़ी देर तक तो वो वहां रुककर वीडियो बनाता रहा, लेकिन बाद मैं बहुत डर गया और वहां से भाग निकला।