10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Day: महाराष्ट्र में वोट देने के लिए गुजरात तक लगती है लाइन, यहां समझे क्यों है ऐसा

इस दिन बना था महाराष्ट्र राज्य इसलिए लगती है गुजरात में लाइन वजह आपको हैरान कर देगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 1 May 2019, 7:00 AM IST

maharashtra

Maharashtra Day: महाराष्ट्र में वोट देने के लिए गुजरात तक लगती है लाइन, यहां समझे क्यों है ऐसा

नई दिल्ली:महाराष्ट्र ( Maharashtra ) का भारत के राज्य के रूप में 1 मई 1960 को गठन हुआ। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ( mumbai ) है जिसे भारत की आर्थिक राजधानी के रुप में जाना जाता है। आज ही के दिन यानि 1 मई को महाराष्ट्र को राज्य का दर्जा मिला। हम आपको महाराष्ट्र के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे सुन आप यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन ये सच है।

क्या है रविचंद्रन अश्विन के इस ट्वीट में जो लोग कर रहे हैं उनकी खिंचाई, यहां जानें

महाराष्ट्र में स्थित नवापुर में अगर कोई शख्स वोट देता है तो उसे लाइन में गुजरात ( Gujarat ) में लगना पड़ता है। अब आप कह रहे होंगे कि ये कैसा मजाक है, लेकिन ये मजाक नहीं बल्कि सच है। दरअसल, नवापुर की भौगोलिक स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां के रेलवे स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र में तो आधा गुजरात में है। हाल ही में 29 अप्रैल को यहां लोकसभा चुनाव ( lok sabha election ) हुए, जिसके लिए यहां एक स्कूल में पोलिंग बूथ बनाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्कूल के गेट के बाहर की सीमा गुजरात में और बाकी स्कूल महाराष्ट्र में आता है।

टेनिस कोर्ट में परवान चढ़ा था जापान के सम्राट का प्यार, टूट गयी थी 1500 साल पुरानी परंपरा

ऐसे में लोग यहां मतदान ( voting ) तो महाराष्ट्र में देते हैं, लेकिन लाइन लगाकर गुजरात में खडे़ थे। इस मतदान केंद्र की पूर्वी दिशा में महाराष्ट्र तो पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा में गुजरात की सीमा है। इस स्कूल की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान साल 1927 में की गई थी। नवापुर नंदूरबार संसदीय चुनाव क्षेत्र में आता है। इस स्कूल में मराठी और गुजराती दोनों भाषाएं बच्चों को पढ़ाई जाती हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात 1 मई 1960 में हुए विभाजन से पहले मुंबई प्रांत में ही थे।

क्रिस गेल ने क्रिकेट के मैदान पर लात मारकर उड़ा दी गेंद लोग बोले क्या किक मारी है, देखिए वीडियो