दरअसल, इस खरगोश का नाम डैरियस है और इसकी लंबाई 4 फुट और 5 इंच है। यही वजह है कि इसका नाम गिनिज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। फिलहाल वह गुम हो गया है। हालांकि, यह पता नहीं लग पाया है कि वह खुद कहीं भाग गया है या फिर उसे किसी ने चुरा लिया है। मगर उसकी गुमशुदगी से मालकिन बहुत परेशान हैं। उन्होंने डैरियस को उन तक पहुंचाने वाले को इनाम देने का ऐलान भी किया है। इनाम की राशि एक हजार पाउंड यानी करीब एक लाख रुपए है।