28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIR की जांच के बीच ओवैसी ने लोगों को दी सलाह, नोटिस और Form 6 को लेकर कही ये बात

Aimim Chief Asaduddin Owaisi Statement: SIR को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नोटिस मिलने पर समय पर जवाब देने की अपील की। उन्होंने नाम नहीं होने पर Form 6 भरने की बात कही।
2 min read
Google source verification
Hyderabad News

SIR को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से नोटिस का जवाब देने और मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की। (फाइल फोटो-ANI)

SIR News: मतदाता सूची की जांच यानी SIR को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से अपने नाम और दस्तावेजों की जानकारी जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को SIR का नोटिस मिलता है, तो उसे नजरअंदाज न करें और समय पर उसका जवाब दें। ओवैसी ने कहा कि अगर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) घर पर आता है या कोई नोटिस देता है, तो उसकी जानकारी ध्यान से देखें और जरूरी कागजात जमा करें। उन्होंने लोगों से अपनी मतदाता सूची में नाम भी जांचने को कहा।

नाम नहीं है तो Form 6 भरें

ओवैसी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वह Form 6 भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय जरूरी प्रक्रिया पूरी करें।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति जिंदा है, लेकिन रिकॉर्ड में उसका नाम गलती से मृत व्यक्ति के तौर पर दर्ज हो गया है, तो उसे भी अपना नाम सही कराने के लिए आवेदन करना चाहिए।

BLO घर-घर जाकर ले रहे जानकारी

SIR के दौरान BLO घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी और जरूरी कागजात ले सकते हैं। ओवैसी ने लोगों से इस प्रक्रिया में सहयोग करने और समय पर जरूरी जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि AIMIM के कार्यकर्ता भी लोगों को SIR की प्रक्रिया समझाने और उनकी मदद करने के लिए मौजूद हैं। उनका कहना है कि लोगों को अपने मतदाता रिकॉर्ड की जानकारी खुद भी जांचनी चाहिए।

SIR आखिर है क्या?

SIR यानी Special Intensive Revision मतदाता सूची की खास तरीके से जांच की प्रक्रिया है। इसका मकसद मतदाता सूची में सही नाम बनाए रखना और गलत या अपात्र नामों की पहचान करना है। इस प्रक्रिया में अगर किसी मतदाता को नोटिस मिलता है, तो उसे तय प्रक्रिया के अनुसार जवाब देना होता है। वहीं, जिन पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे नाम जुड़वाने के लिए Form 6 का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फिलहाल SIR को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों की अपनी-अपनी राय है। ओवैसी भी लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वे डरें नहीं, घबराएं नहीं, बल्कि अपने नाम और दस्तावेजों की जानकारी समय पर जांच लें।

बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश

ट्रेंडिंग