1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीज नान लगा देंगे डिनर में चार चांद

अगर आप रोजाना नॉर्मल तवा रोटी खा खा कर बोर हो गए हैं, तो इस बार डिनर में चीज नान का लुत्फ उठाएं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 29 Nov 2017, 3:29 PM IST

cheese naan

cheese naan

अगर आप रोजाना नॉर्मल तवा रोटी खा खा कर बोर हो गए हैं, तो इस बार डिनर में चीज नान का लुत्फ उठाएं। चीज नान खाने में बहुत ही यमी लगता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता, हालांकि इसका आटा लगाने के बाद इसके फूलने का इंतजार करना हेता है। यहां पढ़ें चीज नान की रेसिपी -

सामग्री -

मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
दही - 1/4 कप
घी - 2-3 टेबल स्पून
मोजेरीला चीज - 100 ग्राम
हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
चीनी - 1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल - 2 टेबल स्पून

विधि -

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिए। मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिए। इस बनी हुई जगह में दही, चीनी, बेकिंग सोडा, नमक और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए, अब मिश्रण को मैदा में मिलाते हुए, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मसल मसल कर नरम आटा गूंथिए। आटे को 2-4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिए, आटा फूल कर तैयार हो जाता है।

चीज को कद्दूकस कर लीजिए और इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए।
आटा तैयार होने के बाद थोड़ा सा मसल कर सही कर लीजिए। आटे को चार बराबर भागों में बांट लीजिए। एक भाग उठाएं और उसे गोल करते हुए सूखे आटे में लपेट कर, चकले पर रख कर, 3-4 इंच के व्यास में बेल कर, इसके ऊपर 2-3 चम्मच चीज की स्टफिंग रख दीजिए और बेल हुए नान को चारों तरफ से उठाकर बन्द कीजिए। इस स्टफिंग भरी लोई को थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर हाथ और उंगलियों की सहायता से थोड़ा सा बड़ा लीजिए और अब बेलन की सहायता से हल्के दबाब देते हुए गोल या ओवल आकार में मोटा नान बेल कर तैयार कर लीजिए।

नान को ओवन या तवे दोनों पर बना सकते हैं। ओवन में नान बनाने के लिए ट्रे लीजिए इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए और बेल हुए नान को ट्रे में रख दीजिए और नान के ऊपर भी थोड़ा पानी लगा दीजिए, और नान के ऊपर थोड़ी सी कलौंजी या जीरा डाल दीजिए।

ओवन को 250 डि से. पर प्रीहीट कर लीजिए। नॉन की ट्रे को ऊपर की रैक में रख दीजिए और २५० डिग्री सेंटीग्रेट पर 5 मिनिट के लिए सैट कर लीजिए। बीच -बीच में नॉन को चैक भी करते रहें।

5 मिनिट बाद नान को बाहर निकाल कर चैक कीजिए। नान ऊपर से अच्छे से सिक गए हैं इन्हें पलट कर नीचे की ओर से भी २ मिनिट के लिए और ओवन में बेक होने के लिए रख दीजिए। २ मिनिट बाद नॉन को चैक कीजिए। नान दोनो ओर से सिक कर तैयार हैं। इनके ऊपर घी लगाकर रख दीजिए। ओवन में नॉन बनकर तैयार हैं। (ओवन में समय आपने ओवन के हिसाब से कम या ज्यादा लग सकता है।)

नॉन तवे पर बनाने के लिए - लोई को उसी तरह से बेलकर भर कर नान बना लीजिए बेले हुए नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा पानी चारों ओर फैला दीजिए, नान को हाथ में उठाइए और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुए नान को गरम तवे पर डालिए, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, ऊपर की सतह हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िए, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुए रखिए, चारों और चित्ती आने तक नॉन को सेकिए, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिए, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिए, घी लगाकर प्लेट में रखिए, और दूसरा नॉन भी इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए।

चीज नान बनकर तैयार है। नान को आप तवे और ओवन दोनों पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसे आप तंदूर पर भी बना सकते हैं। चीज नान को आप चटनी, सब्जी, अचार या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।