1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्रत में खाएं टेस्टी कुट्टू-अखरोट के पकौड़े

व्रत के समय अक्सर ही कुछ टेस्टी खाने का मन करता है। ऐसे में आप कुछ टेस्टी व्यंजन बना कर अपनी भूख शांत कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 16 May 2018, 2:41 PM IST

kuttu akhrot pakora

kuttu akhrot pakora

व्रत के समय अक्सर ही कुछ टेस्टी खाने का मन करता है। ऐसे में आप कुछ टेस्टी व्यंजन बना कर अपनी भूख शांत कर सकते हैं। यह व्यंजन बहुत ही जल्दी बन जाते हैं और व्रत में खाए जा सकते हैं। आप चाहें तो बच्चों को टिफिन में भी यह व्यंजन दे सकते हैं। यहां पढ़ें व्रत में खाने योग्य टेस्टी कुट्टू-अखरोट के पकौड़े और अन्य रेसिपी-

कुट्टू-अखरोट के पकौड़े

सामग्री -

अखरोट की गिरी- 2 कप
कुट्टू का आटा- 3 बड़े चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च- एक बड़ा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया- एक बड़ा चम्मच
कुटी काली मिर्च- एक छोटा चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच
हरी चटनी- सर्विंग के लिए
पोदीना पत्ती- सजाने के लिए
घी- 250 मिली

यूं बनाएं -

एक बड़े कटोरे में कुट्टू का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। घी को गरम करें। अब अखरोट की गिरियों को घोल में डुबोकर कुरकुरे होने तक तलें। कटोरे में निकाल कर पोदीना पत्ती से सजाएं और चटनी के साथ परोसें।

पीनट टिकिया

सामग्री -

दरदरी मूंगफली- एक कप
उबालकर मैश किए आलू- 3 कप
बारीक कटा अदरक- एक छोटा चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
दरदरी सौंफ- एक छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर- एक बड़ा चम्मच
कटे बादाम
काजू और चिंरौजी- 1/2 कप
तेल- सेकने के लिए

यूं बनाएं -

आलुओं में मूंगफली और सेंधा नमक मिलाएं। भुना जीरा पाउडर छोडक़र शेष सभी मसाले भी मिला लें। तैयार मिश्रण की बॉल्स बनाएं। प्रत्येक बॉल को हथेली पर फैलाकर कटे बादाम, काजू और चिरौंजी भरें और उसे दबाकर टिकिया का आकार दें। तवे को गरम करें। मध्यम आंच पर चारों ओर तेल छोड़ते हुए सुनहरी होने तक सेकें। दही, हरी चटनी, छुआरा चटनी, अनार डालकर सर्व करें।

कुट्टू थेपला

सामग्री -

कुट्टू का आटा- एक कप
उबले आलू- 2
मूंगफली पाउडर- एक बड़ा चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च- एक छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया- एक बड़ा चम्मच
नींबू का रस - एक छोटा चम्मच
घी या तेल- आवश्यकतानुसार

यूं बनाएं -

आलू छीलकर मैश कर लें। तेल को छोडक़र सारी सामग्री कुट्टू के आटे में मिलाकर कड़ा गूंध लें। तैयार आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रखें। लोई से थपक कर थेपले का आकार दें। तवा गरम करें। गरम तवे पर थेपला डालें। चारों ओर तेल डालते हुए दोनों से उलट-पलट कर सेकें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।