3/4 कप से 1 कप पानी, हींग, जीरा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, घी और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। केले के पत्ते की एक ओर थोड़ा तेल लगा लें और एक तरफ रख दें। चुपड़े हुए केले के पत्ते के आधे भाग में 2 टेबल-स्पून घोल डालकर अच्छी तरह फैला लें।
दूसरे किनारे को घोल पर डालकर मोड़ लें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़े तेल का प्रयोग कर, पत्तों पर सुनहरे दाग पड़ने तक और पान्की के पत्तों से आसानी से अलग होने तक पका लें। बची हुई सामग्री का प्रयोग कर 19 और पान्की बना लें। तुरंत परोसें।