30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाट के लिए घर में ही बनाएं सूजी आलू भुजिया सेव

आलू और सूजी से बनी भुजिया सेव को किसी भी चाट पर डाल कर सर्व किया जा सकता है। इसमें टमाटर, प्याज, हरी मिर्च काट कर ऊपर से नींबू निचोड़ कर भी खाया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 12 Sep 2018, 4:26 PM IST

sooji aloo bhujia sev

sooji aloo bhujia sev

आलू और सूजी से बनी भुजिया सेव को किसी भी चाट पर डाल कर सर्व किया जा सकता है। इसमें टमाटर, प्याज, हरी मिर्च काट कर ऊपर से नींबू निचोड़ कर भी खाया जा सकता है। यहां पढ़ें सूजी आलू भुजिया सेव की रेसिपी -

सामग्री -

उबले आलू - 3 (300ग्राम)
सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
नमक - 1 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए

विधि -

आलू सेव बनाने के लिए कोई बरतन लीजिए , इसमें सवा कप पानी डाल कर गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए। पानी में 1 छोटी चम्मच नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर पानी को ढक कर उबाल आने दीजिए। पानी मे उबाल आने पर गैस बंद कर दीजिए और बरतन पर से ढक्कन हटाएं, अब इस पानी में सूजी डाल कर मिक्स कर दीजिए। सूजी को ढक कर 5 मिनिट रख दीजिए सूजी फूल कर तैयार हो जाएगी। उबले हुए आलू को छील कर बारीक कद्दूकस कर लीजिए।

5 मिनिट बाद सूजी फूल कर तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए। अब हाथ पर थोड़ा सा तेल लेकर सूजी को मसल-मसल कर एकदम चिकना गूंथ कर तैयार कर लीजिए।

अब इस सूजी के चिकने किए हुए मिश्रण में कद्दूकस किए हुए आलू डाल दीजिए और हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा कर एक बार फिर से इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलने तक और चिकना होने तक गूंथ लीजिए।

सेव बनाने के लिए गैस पर कढा़ई रखें और इसमें तेल डालकर गरम कीजिए। सेव तलने के लिए मध्यम तेज गरम तेल होना चाहिए। तेल गरम हुआ है या नहीं इसे चैक करने के लिए जरा सा आटा तेल में डालकर देखें अगर आटा सिककर ऊपर आ रहा है, तो तेल मध्यम गरम है।

सेव की मशीन लीजिए और इसमें बारीक सेव वाली जाली लगा दीजिए। आटे से थोड़ा सा आटा तोड़कर लंबा रोल बनाइए और मशीन के सिलेन्डर के अंदर भर दीजिए। मशीन के कवर को मशीन पर फिट कीजिए। गरम तेल में मशीन से सेव गोलाई में तोड़ लीजिए और मध्यम आंच पर तल लीजिए।

जैसे ही तेल में से झाग खत्म हो जाएं और सेव सिककर ऊपर आ जाएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए और क्रिस्प होने तक सेक लीजिए। सेव के गोल्डन ब्राउन होते ही, इन्हें कल्छी से उठाकर थोड़ी देर कढ़ाही पर ही रोकिए और फिर एक प्लेट में निकालकर रख दीजिए। एक बार के सेव तलने में 4 से 5 मिनिट का समय लग जाता है। इसी प्रक्रिया के अनुसार सारे सेव बनाकर तैयार कर लीजिए।

सेव को 1 से 2 घंटे खुली हवा में रहने दे और अच्छे से ठंडा होने के बाद किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए, फिर महीने भर तक सुबह या शाम की चाय के साथ कभी भी कन्टेनर से सेव निकाले और खाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।