29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 लाख नकली रेमडेसिविर खपाने का मामला : आरोपी का कबूलनामा- 5 दिन में कमाए करीब 2 करोड़ रुपये

नकली रेमडेसिविर केस में आरोपी कौशल वोरा के मुताबिक, महज 5 दिनों के भीतर ही देशभर में नकली इंजेक्शन खपाकर 1 करोड़ 85 लाख रुपए कमाए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 May 2021, 10:29 AM IST

News

1 लाख नकली रेमडेसिविर खपाने का मामला : आरोपी का कबूलनामा- 5 दिन में कमाए करीब 2 करोड़ रुपये

इंदौर/ देशभर में 700 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में छानबीन करते हुए गुजरात के सूरत पहुंची इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस ने फार्म हाउस से नकली इंजेक्शन बनाने में इस्तेमाल में आने वाला ग्लूकोज और नमक जब्त कर लिया है। पुलिस को छानबीन में वहां से कुछ फूटे हुए इंजेक्शन भी मिले हैं। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि, उन्होंने महज 5 दिनों में इन नकली इंजेक्शनों को देशभर में बेचकर उससे 1 करोड़ 85 लाख रुपए कमा लिये थे। इधर, पुलिस के हाथ फार्म की छानबीन में कौशल वोरा द्वारा किये एग्रीमेंट और अन्य दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। पुलिस का मानना है कि, आगे और भी बड़े खुलासे होने की आशंका है।

अनलॉक पर अहम बैठक : सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मिल सकती है बाजारों को ढील, इंदौर-भोपाल को ज्यादा ढील नहीं

[typography_font:14pt;" >इतनी रकम देखकर दो दिन नहीं सोए

पुलिस पूछताछ में आरोपी कौशल वोरा ने कबूल किया कि, देशभर में नकली इंजेक्शन खपाने के बाद सभी आरोपियों ने सिर्फ 5 दिनों के भीतर ही करीब 1 करोड़ 85 लाख के रुपए कमा लिये थे। कमाई गई सारी रकम कौशल वोरा के घर पर ही रखी थी। कौशल ने बताया कि, इतनी अधिक रकम बिस्तर के नीचे रखी होने के अहसास से दो दिनों तक नींद नहीं आई थी।


इस तरह तैयार किया जाता था इंजेक्शन

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, आरोपी कौशल वोरा ने कबूल किया कि, वो कोरोना काल के दौरान वो सूरत में मास्क और ग्लव्ज का कारोबार कर रहा था। अपने पार्टनर पुनीत शाह के साथ मिलकर उसने एक लाख नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन देश में खपाए हैं। इंदौर, जबलपुर में गिरोह ने 1200 के करीब इंजेक्शन खपाए थे, जिसमें से 700 इंदौर और 500 जबलपुर में यह इंजेक्शन खपाए। 700 में अभी 660 इंजेक्शन का हिसाब तो पुलिस को मिल गया, लेकिन 40 इंजेक्शनों के संबध में अब भी छानबीन की जा रही है।

MP Corona Update: 24 घंटे में 1854 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 63 की मौत

[typography_font:14pt;" >सूरत के साथ मुंबई में भी तैयार करने लगे नकली इंजेक्शन

पकड़े जाने से पहले आरोपी देशभर में अपनी सप्लाई और तेज करना चाहते थे। इसीलिये उन्होंने सूरत के साथ साथ मुंबई में भी इंजेक्शन बनाने का काम शुरु कर दिया था। जब रुपयों की जरूरत होती, तो मुंबई स्थित फ्लैट से भी इंजेक्शन तैयार कर उन्हें भेज दिया करते थे। आरोपियों ने अपनी गाड़ी में भी एक शीशी पैक करने वाली मशीन लगा रखी थी, ताकि जरूरत के अनुसार, तुरंत ब्लू कोरोना वायरस रन बनाकर उसे सील पैक कर जरूरतमंदों में खपा दें।

पढ़ें ये खास खबर- समीक्षा बैठक में सीएम ने ली चुटकी, बोले- 'मैं कमजोर विधायक पर क्या करूं..'


अब तक 23 पर रासुका के तहत केस दर्ज

मामले को लेकर अब तक इंदौर की विजय नगर पुलिस द्वारा ही रैकेट से जुड़े तारों में 111 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से 23 आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके अलावा, 10 आरोपियों के खिलाफ रासुका के लिए प्रावधान कलेक्टर कार्यालय भेजा गया है।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में